{"_id":"cb5b7868-d3ea-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"jet-airways-s-naresh-goyal-s-wife-detained-at-mumbai-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते के चक्कर में जेट की मालकिन पर 36 हजार का जुर्माना ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
कुत्ते के चक्कर में जेट की मालकिन पर 36 हजार का जुर्माना
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 13 Jun 2013 01:42 PM IST
विज्ञापन
जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल को मुंबई एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया गया था। माल्टीज ब्रीड के पालतू कुत्ते को लंदन से जेट एयरवेज की उड़ान में साथ लाने की वजह से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
यह मामला शनिवार का है, लेकिन इसका खुलासा अभी हुआ है। विमान जब एयरपोर्ट पर पहुंचा, तो कस्टम अधिकारियों ने अनीता को रोक लिया और कहा कि कुत्ते को विमान में लाना नियमों के खिलाफ है, जो खुद जेट एयरवेज की वेबसाइट पर दिए गए रूल्स में भी बताया गया है।
विज्ञापन
ड्यूटी, फाइन और पेनल्टी के रूप में 36,200 रुपए भरने के बाद उन्हें पालतू कुत्ता घर ले जाने की इजाजत मिली। एयरपोर्ट कस्टम कमश्निर पी एम सलीम ने इस घटना की पुष्टि तो की, लेकिन टिप्पणी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के प्रवक्ता ने कहा कि अनीता माल्टीज कुत्ता लिए हुए थीं। प्रवक्ता ने कहा, 'लेकिन कुत्ता कार्गो में था, केबिन में नहीं। उसे पेट बास्केट में रखा गया था। उनके पास सारे जरूरी सर्टिफिकेशन और दस्तावेज भी थे। उन्होंने सारे शुल्कों का भुगतान कर दिया था।'
जब एयरपोर्ट पर रोका गया था, तो अनीता ने कथित तौर पर अधिकारियों को बताया कि वह जानती थीं कि कुत्ते को केबिन में नहीं लाया जा सकता। हालांकि, वह एक महीने के लिए भारत में रहने वाली थीं, इसलिए कुत्ते को साथ ले आईं।