{"_id":"5019b37f0090f86127f1e186d9537942","slug":"jet-airways-announces-a-second-direct-flight-from-mumbai-to-colombo","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेट एयरवेज की मुंबई-कोलंबो के बीच नई उड़ान सेवा ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जेट एयरवेज की मुंबई-कोलंबो के बीच नई उड़ान सेवा
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2014 09:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेट एयरवेज ने मुंबई से कोलंबो (श्रीलंका) के लिए दूसरी सीधी उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। बोइंग 737 एयरक्राफ्ट के जरिए यह उड़ान सेवा 5 नवंबर 2014 से शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
जेट यात्री इस रूट पर उसी दिन वापसी की भी सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी ने 31 अगस्त 2014 तक बिकने वाले टिकटों के लिए वापसी का किराया 17,000 रुपये (सभी कर सहित) रखा है। श्रीलंका के लिए एक दिन में दो उड़ानें शुरू करने वाली जेट एयरवेज इकलौती विमानन कंपनी है।
विज्ञापन
जेट एयरवेज के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (कमर्शियल) गौरांग शेट्टी का कहना है कि कारोबारी और पर्यटन ट्रैफिक से मांग बढ़ने के चलते कंपनी ने कोलंबो के लिए उड़ान सेवा का विस्तार किया है।
विज्ञापन