फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Jan Dhan accounts cross 5cr mark, banks collect over Rs 3500cr

पांच करोड़ के पार पहुंची जन-धन खातों की संख्या

Tue, 30 Sep 2014 09:01 AM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Tue, 30 Sep 2014 09:01 AM IST
विज्ञापन
Jan Dhan accounts cross 5cr mark, banks collect over Rs 3500cr

देश के हर परिवार को एक बैंक खाता मुहैया कराने के लिए शुरू की गई केंद्र सरकार की जन-धन योजना के तहत बैंकों ने 25 सितंबर तक 5 करोड़ से अधिक खाते खोले। इसके जरिए बैंकों को 3,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि प्राप्त हुई। यह जानकारी वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा सचिव जीएस संधू ने दी।

विज्ञापन


इंडो-अमेरिकन चैंबर की सालाना बैठक में संधू ने बताया कि जन-धन योजना के तहत खोले गए खातों में प्रति खाता औसतन 800 से 900 रुपये की राशि जमा की गई है। उन्होंने बताया कि दोहराव से बचने के लिए जन-धन योजना में खोले जा रहे सभी खातों को आधार संख्या और बायोमेट्रिक पहचान से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जन-धन योजना की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने स्वतंत्रता दिवस भाषण में की थी। इस योजना की शुरुआत 28 अगस्त को की गई। पहले ही दिन इस योजना के तहत 1.5 करोड़ से अधिक खाते खोले गए। सरकार ने जन-धन योजना के तहत अगले साल 26 जनवरी तक 7.5 करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य रखा है। योजना के तहत हर खाते पर 5,000 रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा, एक लाख रुपये का दुर्घटना बीमा और रुपे कार्ड दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed