फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   jammu kashmir and himachal pradesh in rail minister agenda

जम्मू-कश्मीर और हिमाचल भी रहे रेल मंत्री के एजेंडे में

Tue, 26 Feb 2013 11:29 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Tue, 26 Feb 2013 11:29 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir and himachal pradesh in rail minister agenda

रेल मंत्री पवन कुमार बंसल के एजेंडे में इस बार जम्मू कश्मीर व हिमाचल प्रदेश भी प्रमुखता से रहे हैं। खासतौर पर सीमावर्ती क्षेत्रों को मजबूत करने के लिए मनाली-लेह व अखनूर के रास्ते जम्मू-पुंछ तक नई रेल लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही जम्मू-कश्मीर सरकार के सहयोग से मल्टी मॉडल यात्रा पैकेज शुरू करने की भी योजना है।

विज्ञापन


बजट में यात्रा पैकेज के तहत यात्रियों को कॉमन रेल-बस टिकट मुहैया कराने की भी बात कही गई है। इससे यात्री उधमपुर, काजीगुंड से होकर जम्मू से श्रीनगर व बारामुला की यात्रा कर सकेंगे। यही नहीं कटड़ा तक रेलवे लाइन शुरू होने के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के सहयोग से यात्रियों को यात्रा पर्ची जारी किए जाने की योजना बनाई जा रही है। यह पर्ची यात्रियों को टिकट बुकिंग के दौरान ही दी जाएगी, जिससे उन्हें दर्शन करने में आसानी होगी।
विज्ञापन


रेल मंत्री ने हिमाचल प्रदेश के लिए धर्मशाला से पालमपुर के बीच व नादौन के रास्ते अंब-कांगड़ा तक नई रेल लाइन के सर्वेक्षण की भी घोषणा की है। जबकि जम्मू-कश्मीर में तराल के रास्ते अनंतनाग और पहलगाम तक यही काम होगा। नई रेल लाइन के सर्वेक्षण का कार्य श्रीनगर से कारगिल-लेह तक भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू तवी-बरौनी एक्सप्रेस को भागलपुर तक बढ़ाया गया है। कानपुर-जम्मू तवी एक्सप्रेस को एक से दो दिन के लिए बढ़ाया गया है। इस साल काजीगुंड-बनिहाल लाइन के पूरे होने की संभावना है। जबकि चक्की बैंक से जम्मू तवी यार्ड व उधमपुर मनवाल तक के ट्रैक के विद्युतीकरण का काम भी इसी साल पूरा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed