फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Jakson Group Rolls out New Range of Solar Powered Products

जैक्सन ग्रुप ने उतारे सौर ऊर्जा से संचालित उत्पाद

Wed, 03 Sep 2014 08:40 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 03 Sep 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
Jakson Group Rolls out New Range of Solar Powered Products

देश की प्रमुख पावर सोल्यूशन कंपनी जैक्सन ग्रुप ने सौर ऊर्जा से संचालित उत्पादों की नई रेंज पेश की है। इसमें होम लाइटिंग सिस्टम (एचएलएस), स्ट्रीट लाइट्स, इनडोर आरओ सिस्टम्स और पीवी मॉड्यूल्स जैसे उत्पाद शामिल हैं। कंपनी ने यह उत्पाद देश के शहरी और ग्रामीण दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करने के मद्देनजर पेश किए हैं।

विज्ञापन


इस लांच के साथ कंपनी की योजना सौर ऊर्जा उत्पादों के बाजार में एक अच्छी खासी हिस्सेदारी हासिल करने की है। कंपनी का कोशिश विश्वसनीय और किफायती सौर ऊर्जा उत्पादों के जरिए ग्रामीण विद्युतीकरण पर अपना ध्यान केंद्रित करना है। इसमें कंपनी को उसके व्यापक ऑफ्टर सेल्स सर्विस नेटवर्क से काफी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कंपनी के मुताबिक जैक्सन देशभर में चरणबद्ध तरीके से सौर ऊर्जा से संचालित उत्पादों की रेंज उतारेगी। पहले चरण में कंपनी का लक्ष्य बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तर-पूर्व और जम्मू-कश्मीर के बाजारों में अपनी पहुंच बनाना है। इसके बाद दूसरे चरण में कंपनी तेलंगाना, राजस्थान और तमिलनाडु में विस्तार करेगी। अपनी मार्केटिंग विस्तार योजना के अंतर्गत कंपनी इन क्षेत्रों में नए डीलर और वितरक तैयार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि वित्त वर्ष 2017 तक उसने सोलर बिजनेस से 650 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल करने का लक्ष्य रखा है। वित्त वर्ष 2014 में यह 127 करोड़ रुपये रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed