फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   jack ma is richest person of aisa.

मिलिए एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स से

Tue, 23 Sep 2014 06:49 PM IST
Updated Tue, 23 Sep 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
jack ma is richest person of aisa.

चीन की ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ने एक नया इतिहास रच दिया है। कंपनी ने अपने 25 अरब डॉलर के नए आईपीओ ने दो इतिहास बना दिए। किसी भी कंपनी की तरफ से बाजार में उतारा गया ये सबसे बड़ा आईपीओ था।

विज्ञापन


इससे पहले एग्रीकल्चर बैंक ऑफ चीन ने वर्ष 2010 में 22.1 अरब डॉलर का आईपीओ बाजार में उतारा है। गौरतलब है कि इस आईपीओ के आने के बाद अलीबाबा के संस्थापक और जैक मा को एशिया का दूसरा सबसे अमीर व्यक्ति बना दिया है।
विज्ञापन


50 वर्षीय जैक मा ने भारत के उद्योगपति मुकेश अंबानी और हांगकांग के उद्योगपति ली शाऊ को पिछाड़ते हुए यह स्थान प्राप्त किया है। ब्लूमबर्ग अरबपति इंडेक्स के मुताबिक जैक मा 26.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के दूसरे नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकेश अंबानी को धकेला चौथे स्‍थान पर

jack ma is richest person of aisa.

पूर्व में अंग्रेजी भाषा के शिक्षक रहे अलीबाबा के संस्‍थापक जैक मा चाहते हैं कि अलीबाबा आने वाले समय में वालमॉर्ट से भी बड़ी कंपनी बन जाए।

शुक्रवार को न्यूयार्क स्टॉक एक्सचेंज में अलीबाबा के एक शेयर की कीमत 92.7 डॉलर के स्तर पर थी। इसके मुताबिक अलीबाबा की मार्केट वैल्यू 231 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गई। इससे जैक मा की संपति कुल 26.5 अरब डॉलर हो गई है।

वर्ष 2008 में मुकेश अंबानी दुनिया के पांचवे और एशिया के पहले नंबर के सबसे अमीर व्यक्ति थे। पर अब मुकेश अंबानी अब दुनिया में 34वें और ‌एशिया में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वर्ष 2012 में एक बार फिर वो एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। वर्ष 2008 में मुकेश अंबानी की संपत्ति 43 अरब डॉलर थी जोकि अब घटकर 23.2 अरब डॉलर हो गई है।

हांग कांग के ली का सिंग एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। ली का सिंग 31.2 अरब डॉलर की संपत्ति है। मुकेश अंबानी के साथ इस सूची में पांचवे नंबर पर सन फॉर्मास्टुयिकल कंपनी के प्रमोटर दिलीप सांघवी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed