फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   it services pharma could drive hiring growth in 2013 says survey

नए साल पर आईटी, फार्मा में मिलेगा नौकरियों का तोहफा

Thu, 27 Dec 2012 11:46 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Thu, 27 Dec 2012 11:46 PM IST
विज्ञापन
it services pharma could drive hiring growth in 2013 says survey
नए साल में सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और फार्मा सेक्टर में लोगों को नौकरियों के अधिक अवसर मिलने की उम्मीद है। जॉब सर्च और कैरियर प्रबंधन वेबसाइट हेडहांचॉस डॉट कॉम के मुताबिक मध्यम और वरिष्ठ पदों पर 2013 में नियुक्तियों के अधिकाधिक अवसर आईटी सर्विसेज और फार्मा सेक्टर में बन सकते हैं, जिससे रोजगार में अच्छी खासी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

वेबसाइट की ओर से जारी रिपोर्ट ‘मैनेजमेंट हायरिंग : प्रॉस्पेक्टिव रिपोर्ट 2012’ में संकेत दिया गया है कि आईटी या सॉफ्टवेयर सर्विसेज और फार्मा या लाइफ साइंसेज 2013 में नियुक्ति गतिविधियों में अच्छी खासी तेजी ला सकते हैं।

विज्ञापन


फार्मा सेक्टर एक शक्तिशाली नियोक्ता के रूप में उभर रहा है। पिछले साल इस सेक्टर में अच्छी खासी नियुक्तियां की गई। नौकरी देने के मामले में सुस्त पड़ने के बावजूद रीयल एस्टेट सेक्टर देश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगा। खुदरा में एफडीआई से रीयल एस्टेट इंडस्ट्री में तेजी आने की उम्मीद है। बैंकिंग सुधार विधेयक के भरोसे बैंकिंग और वित्त सेक्टर में नौकरी देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


2012 में नियोक्ताओं ने अधिकतर आईटी, एफएमसीजी, बीपीओ आदि में वरिष्ठ और मध्यम श्रेणी के पदों के लिए पेशेवरों की नियुक्ति को तरजीह दी। हेडहांचॉस डॉट कॉम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदय सोढी का कहना है कि 2012 में मध्यम और वरिष्ठ पदों पर नियुक्तियां उद्योगों की उम्मीद या अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन के अनुसार कम रहीं। 2013 में सभी सेक्टरों के नियोक्ताओं ने नियुक्ति गतिविधियों में तेजी लाने को लेकर  सकारात्मक संकेत दिए हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, इंफोटेक पेशेवरों की मांग आगे भी बने रहने की उम्मीद है। आईटी प्रोफेशनल को सीधे न केवल आईटी सेक्टर में नौकरियां मिलेंगी बल्कि अन्य उद्योगों में सहयोगी भूमिका में भी उनकी पूछ रहेगी। मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ), वाइस प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जैसे पदों के लिए नियोक्ताओं की तलाश अधिक रहेगी। सीईओ की तलाश एक सकारात्मक संकेत है।


रिपोर्ट के मुताबिक, नियुक्तियों के मामले में बंगलूरू सबसे आगे रहेगा। इसके बाद मुंबई, नई दिल्ली-एनसीआर, चेन्नई और पुणे की मांग रहेगी। हालांकि चेन्नई में पिछले साल के मुताबिक नियुक्ति गतिविधि कम रह सकती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed