{"_id":"8a0bcdbf85f62cd3f7a171d22f2a6dfb","slug":"it-sector-earns-45-more-than-other-sectors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"IT सेक्टर में मिलता है 45 फीसदी अधिक वेतन: मॉन्सटर इंडिया ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
IT सेक्टर में मिलता है 45 फीसदी अधिक वेतन: मॉन्सटर इंडिया
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2015 11:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में आईटी सेक्टर दूसरे सेक्टरों के मुकाबले 45 प्रतिशत अधिक आय अर्जित करता है। मॉन्सटर इंडिया ने भारत के बाजार में रुझान का विश्लेषण करते हुए एक रिपोर्ट पेश की है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक सबसे अधिक वेतन हासिल करने के लिहाज से फाइनेंस सेक्टर दूसरा सबसे आकर्षक सेक्टर और इस सेक्टर में औसत कुल वेतन 291 रुपये प्रति घंटा है।
विज्ञापन
इस क्षेत्र के कर्मचारी काफी उच्च शिक्षित हैं और यह उनके वेतन से पता चलता है। दिलचस्प बात यह है कि फाइनेंस सेक्टर में जेंडर पे गैप लगभग 19 फीसदी है, जो कि भारतीय अर्थव्यस्था के औसत से काफी कम है।
विज्ञापन
वैश्विक रुझानों के विश्लेषण के आधार पर रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका, ब्रिटेन, स्पेन और जर्मनी में भी फानेंस और इंश्योरेंस सेक्टर में महिला कर्मचारी अपने समकक्षों की तुलना में 35 फीसदी कम आय अर्जित करते हैं। इसके अलावा इस सेक्टर भारतीय कर्मचारी कुल मिला कर अपनी जिंदगी से संतुष्ट हैं।
ऑनलाइन कैरियर एवं रिक्रूटमेंट समाधान प्रदाता मॉन्सटर इंडिया ने मॉन्सटर सेलरी इंडेक्स लांच किया है। इसका लक्ष्य नौकरी तलाशने वालों को भारत और विश्व के बाजार में दूसरे प्रोफाइल के साथ अपने वेतनों की तुलना करने के लिए एक मानदंड प्रदान करना है।
रिपोर्ट के लांच पर मॉन्सटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर इंडिया/ मिडिल ईस्ट/ साउथ ईस्ट एशिया/ हांगकांगसंजय मोदी ने कहा कि हमें देश में अपनी तरह के पहले एग्रीगेट मॉन्सटर सेलरी इंडेक्स के परिणाम पेश करने की खुशी है।
यह देश विकास की नई लहर के साथ आगे बढ़ रहा है, जो लाखों लोगों को नौकरी और संपन्नता प्रदान करेगी। भारत जैसे विकासशील देश में निर्माण सेक्टर रीढ़ की हड्डी है।
इस सेक्टर का विश्लेषण प्रदर्शित करता है कि इसका माध्य वेतन 2309 रुपये प्रति घंटा है, जो कि कुल अर्थव्यवस्था के औसत से कम है। इसके अलावा इस सेक्टर में व्यक्तिगत शैक्षिक योग्यता के आधार पर वेतन में असमानता है।