फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   it dept seized unaccounted assets worth Rs 290 cr

काली कमाई: 290 करोड़ रुपए की संपत्तियां हुईं जब्त

Fri, 23 Nov 2012 09:11 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 23 Nov 2012 09:11 PM IST
विज्ञापन
it dept seized unaccounted assets worth Rs 290 cr

आयकर विभाग ने चालू वित्त वर्ष में 30 सितंबर को समाप्त छमाही में काले धन की कमाई से खरीदी गई 290.29 करोड़ रुपये की संपत्तियों को जब्त किया है। वित्त वर्ष 2000-12 में ऐसी कुल 905.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई थी। यह जानकारी वित्त राज्य मंत्री एसएस पलानिमणिकम ने लोकसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में दी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार काले धन पर नकेल कसने के लिए कई तरह के प्रयास कर रही है। इसके तहत आयकर विभाग आयकर रिटर्न की पुनरीक्षा करने और पेनाल्टी लगाने जैसे कदम उठा रहा है। सरकार के कदमों के चलते पिछले दस सालों के दौरान देश में प्रत्यक्ष कर संग्रह में छह गुनी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


यह वित्त वर्ष 2001-02 के 69,198 करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2010-11 में 4,46,070 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2001-02 में जीडीपी में प्रत्यक्ष करों का योगदान 3.03 फीसदी था, जोकि वित्त वर्ष 2010-11 में बढ़कर 5.66 फीसदी तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर संग्रह में हुई इस बढ़ोतरी के चलते दस साल में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में प्रत्यक्ष कर संग्रह की राशि का योगदान करीब दो गुनी हो गई है। इससे देश की कर संग्रह की प्रणाली में सुधार और दक्षता का स्पष्ट संकेत मिलता है।


कर संग्रह को बढ़ाने के लिए मारीशस और सिंगापुर में भी आयकर विभाग की विदेश इकाइयां (आईटीओयू) खोली गई है। इसके अलावा हाल में गठित आईटीओयू के तहत साइप्रस, फ्रांस, जर्मनी, जापान, नीदलैंड्स, संयुक्त अरब अमीरात, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका में भी अधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed