फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   isuzu peresents new chalange in picup segment

पिकअप सेगमेंट में इसूजू की डीमैक्स पेश करेगी नई चुनौती

Sun, 03 Aug 2014 11:02 PM IST
चेन्नई/ प्रशांत श्रीवास्तव
चेन्नई/ प्रशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 03 Aug 2014 11:02 PM IST
विज्ञापन
isuzu peresents new chalange in picup segment

जापान की कंपनी इसूजू मोटर्स ने उभरते भारतीय पिकअप ट्रक बाजार पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए डीमैक्स को बाजार में पेश किया है। पावरफुल डीजल इंजन बनाने वाली कंपनी की छवि वाली इसूजू की डीमैक्स भारतीय बाजार में टाटा, महिंद्रा और दूसरी कंपनियों को किस तरह से चुनौती देगी, इसकी पड़ताल टेस्ट ड्राइव के जरिए अमर उजाला ने की है। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि क्या खास है इसूजू में, जिससे वह वाणिज्यिक पिकअप ट्रक बाजार में पैठ बनाने की चुनौती देगी।

विज्ञापन


देखने में स्टाइलिश
डीमैक्स पिकअप सामने से आपको स्पोर्टी लुक के साथ, एसयूवी का अहसास कराती है। डीमैक्स करीब 1.2 टन की भार वहन क्षमता रखती है। डीमैक्स का ऊंचा ग्राउंड क्लीयरेंस ड्राइविंग को आसान करने में मदद करता है। कंपनी ने इसके तहत तीन वेरिएंट उतारे हैं।
विज्ञापन


कार जैसा इंटीरियर
इसूजू ने केबिन को खासतौर से कार का अहसास देने की कोशिश की है। टॉप एंड वर्जन में फैब्रिक सीट और कारपेट का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही काफी बेहतर क्षमता वाला एयरकंडीशनर लगाया गया है। इसी तरह पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग की भी सुविधा इस वर्जन में दी गई है। मिडिल वर्जन और टॉप एंड वर्जन में ड्राइवर और उसके साथी के आराम के लिए अलग से स्पेस दिया गया है। सीट को कार की तरह पीछे किया जा सकता है। इसके अलावा पीछे अतिरिक्त सामान रखने का स्पेस भी उपलब्ध है। इसमें म्यूजिक प्लेयर का भी विकल्प है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चलाने में आरामदेह
लेग स्पेस और छत की ऊंचाई ज्यादा होने से डीमैक्स को लंबी दूरी तक चलाना कहीं आसान है। शानदार पिकअप के कारण पांच गियर वाली डीमैक्स मात्र 200-300 मीटर की ड्राइव में ही 160-170 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड पर पहुंचा सकती है। बड़े टायर और पिकअप का बैलेंस गाड़ी को अचानक मोड़ने में बेहतर संतुलन देते हैं।

लंबी दूरी की ड्राइविंग आसान
डीमैक्स में 76 लीटर की क्षमता वाला टैंक लगाया है। कंपनी का दावा है कि 13.2 के माइलेज पर फुल टैंक में 1,000 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। साथ ही 134 एचपी क्षमता वाला पॉवर फुल इंजन भी वाणिज्यिक उद्देश्य के लिए काफी सहूलियत देता है। हालांकि एनवीएच लेवल थोड़ा ज्यादा होने से ड्राइविंग के दौरान केबिन में आवाज ज्यादा महसूस होती है।

कीमत
कंपनी ने सिंगल कैब की एक्स शोरूम कीमत 6.11 लाख रुपये रखी है। वहीं स्पेस कैब की कीमत बिना एसी के 6.32 लाख रुपये और टॉप एंड वर्जन की कीमत 7.23 लाख रुपये रखी है। कीमत के लिहाज से दूसरी कंपनियों को इसूजू बेहतर चुनौती देगी।


कमजोर नेटवर्क कंपनी के लिए चुनौती

कंपनी अभी कंप्लीटली नॉक्ड डाउन (सीकेडी) यूनिट के जरिए भारत में वाहनों की आपूर्ति कर रही है, जिसमें आयातित पुर्जों से वाहन की एसेंबलिग की जा रही है। कंपनी का देशभर में डीलर नेटवर्क भी बहुत कम है, जिसकी वजह से मांग को पूरा करना आसान नहीं है। ऐसे में बिक्री के बाद ऑफ्टर सेल्स सर्विस देना कंपनी के लिए अहम चुनौती होगी। कंपनी आंध्र प्रदेश में एक प्लांट लगा रही है, जिसमें 2016 में उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed