{"_id":"62c20570512e66507075227812865d6a","slug":"isuzu-motors-india-appoints-yamaguchi-as-managing-director-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" इसुजू मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक बने यामागुची ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इसुजू मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक बने यामागुची
नई दिल्ली/ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2015 12:31 PM IST
विज्ञापन
इसुजू मोटर्स इंडिया ने बुधवार को कंपनी के प्रबंधन में अहम बदलाव की घोषणा की है।
विज्ञापन
इसके तहत नाओहिरो यामागुची को तत्काल प्रभाव से कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यामागुची कंपनी के पूरे ऑपरेशंस के लिए जिम्मेदार होंगे।
उन्होंने तकाशी किकूची की जगह ली है। बयान में कहा गया है कि हिरोयासु मियूरा को कंपनी का चेयरमैन नियुक्त किया गया है और वे प्रोडक्ट इंजीनियरिंग और डेवलपमेंट के लिए जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन