फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Isuzu Motors enters in UP

इसुजु मोटर्स ने उत्तर प्रदेश में रखा कदम

Mon, 20 Oct 2014 09:05 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Mon, 20 Oct 2014 09:05 AM IST
विज्ञापन
 Isuzu Motors enters in UP
जापानी ऑटोमोबाइल कंपनी इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश में प्रवेश करते हुए नोएडा में अपना पहला डीलरशिप ‘फारेनहाइट इसुजु’ खोला है। इसके जरिए कंपनी पश्चिमी उत्तर प्रदेश और एनसीआर में ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाएगी। यहां ग्राहकों को बिक्री, सर्विस और स्पेयर्स तीनों सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके साथ ही देशभर में इसुजु के डीलरशिप की संख्या बढ़कर 11 हो गई। कंपनी की योजना 2015-16 तक देशभर में 60 डीलरशिप खोलने की है। इस मौके पर कंपनी ने उत्तर प्रदेश के बाजार में अपना पिक-अप ट्रक डी-मैक्स और स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) एमयू-7 पेश किया।
विज्ञापन


डीलरशिप उद्घाटन के मौके पर इसुजु मोटर्स इंडिया के प्रबंध निदेशक ताकाशी किकुची ने कहा कि उत्तर प्रदेश भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, जिसकी देश की कुल ऑटोमोबाइल बिक्री में करीब 15 फीसदी हिस्सेदारी है। भारत में इसुजु के ग्रोथ के नजरिए से उत्तर प्रदेश एक महत्वपूर्ण बाजार है। हमें उम्मीद है कि इस डीलरशिप के जरिए हमें अपनी स्थिति मजबूत करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


कंपनी के डिप्टी एमडी शिगेरु वाकाबयाशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश इसुजु के लिए एक आकर्षक बाजार है। इस डीलरशिप के जरिए हमें उत्तर प्रदेश के बाजार में न केवल अपना विस्तार करने में मदद मिलेगी, बल्कि एनसीआर के अन्य हिस्सों में भी हम अपनी सेवाएं उपलब्ध करा सकेंगे। कंपनी की योजना 2016 तक देशभर में 60 डीलरशिप खोलने की है। मार्च 2015 तक कंपनी गुड़गांव, जयपुर और पंजाब में अपना आउटलेट खोलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसुजु मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जापान की इसुजु मोटर्स लिमिटेड की सौ फीसदी स्वामित्व वाली इकाई है। कंपनी ने 2012-13 में भारत में अपना परिचालन शुरू किया। कंपनी चित्तूर (आंध्र प्रदेश) में अपना एलसीवी (हल्के वाणिज्यिक वाहन) मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट लगा रही है, जिस पर वह 3,000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। इस प्लांट से 2016 तक उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। इस प्लांट की शुरुआती क्षमता 50,000 यूनिट सालाना होगी, जिसे कंपनी बढ़ाकर 1,20,000 प्रतिवर्ष करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed