{"_id":"e363fdf6-6660-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"isma-has-projected-sugar-production-increased","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्मा ने बढ़ाया चीनी उत्पादन का अनुमान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इस्मा ने बढ़ाया चीनी उत्पादन का अनुमान
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jan 2013 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी उद्योग की संस्था इस्मा ने विपणन वर्ष 2012-13 के लिए चीनी उत्पादन का अनुमान 3 लाख टन बढ़ाकर 243 लाख टन कर दिया है। इससे पहले इस्मा ने समीक्षाधीन अवधि के लिए 240 लाख टन चीनी उत्पादन का अनुमान जताया था। इस्मा का चीनी उत्पादन का अनुमान सरकार द्वारा के अनुमान से अधिक है।
विज्ञापन
सरकार ने चालू विपणन वर्ष में 230-235 लाख टन चीनी उत्पादन का पूर्वानुमान लगाया है। इस्मा की ओर जारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल 15 जनवरी तक चीनी उत्पादन 108 लाख टन पहुंच चुका है। पिछले साल की इसी अवधि तक चीनी उत्पादन 105 लाख टन का रहा था।
विज्ञापन
इस्मा के मुताबिक उत्तर प्रदेश और कर्नाटक में चीनी उत्पादन के पूर्वानुमान को 2-2 लाख टन बढ़ाया गया है। जबकि, महाराष्ट्र पहले लगाए गए आकलन से 3 लाख टन अधिक चीनी का उत्पादन कर सकता है।
विज्ञापन