फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ISIS in fresh Sebi missive on caution against terror outfits

सेबी ने आईएसआईएस से किया सचेत

Mon, 13 Oct 2014 08:49 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Mon, 13 Oct 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
ISIS in fresh Sebi missive on caution against terror outfits

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने देश के स्टॉक एक्सचेंजों आर कंपनियों को आतंकवादी संगठन आईएसआईएस (इस्लामिक स्टेट इन इराक एंड सीरिया) या उससे जुड़ी किसी कंपनी से सतर्क रहने को कहा है। एक्सचेंजों और कंपनियों को आतंकी संगठनों की एक सूची जारी की है। इसमें आईएसआईएस का नाम भी शामिल किया गया है।

विज्ञापन


सेबी की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया है आईएसआईएस भारतीय पूंजी बाजार में प्रवेश करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में एक्सचेंजों व कंपनियों को इसके प्रति सतर्क रहना चाहिए। हालांकि भारतीय बाजार में अबतक आईएसआईएस से जुड़ी किसी भी गतिविधि का पता नहीं चला है, पर सेबी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की ताजा सूची को देखते हुए आईएसआईएस को लेकर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


सेबी की ताजा सूची में आईएसआईएस से संबंध रखने वाली कंपनी के रूप में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की नई सूची में दर्शाई गई कंपनियों के नाम को शामिल किया गया है। सेबी से मिली इस सूची के बारे में अब देश के स्टॉक एक्सचेंज अपने यहां कारोबार करने वाली कंपनियों को अवगत कराते हुए इनसे सतर्क रहने को कहेंगे। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) इस बारे में एक सर्कुलर जारी भी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई की अधिसूचना में कहा गया है कि सेबी ने एक्सचेंज को यूएनएससी की ताजा अल-कायदा प्रतिबंध सूची के बारे में सूचित किया है। अत: कंपनियों को सलाह दी जाती है कि वह सूची में शामिल इन कंपनियों को लेकर सतर्क रहें। देश का सबसे बड़ा शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) भी अपनी सदस्य कंपनियों को ऐसी ही सूचना जारी कर आईएसआईएस और उससे संबंधित कंपनियों के प्रति सचेत कर चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed