इरडा ने बीमा कंपनी को दी चेतावनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमे के क्लेम संबंधी नियमों के उल्लंघन के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए बीमा नियामक इरडा ने निजी क्षेत्र की बीमा कंपनी बजाज अलियांज जनरल इंश्योरेंस को नियमों का ‘ईमानदारी से पालन’ करने की चेतावनी दी है। बजाज अलियांज के एक ग्राहक द्वारा उसके मोटर बीमे के क्लेम संबंधी शिकायत पर संज्ञान लेते हुए इरडा ने कंपनी को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि इरडा (पीपीआई) नियमावली 2002 के प्रावधानों के उल्लंघन को नियामक ने काफी गंभीरता से लिया है। हालांकि इरडा ने इस मामले में कंपनी पर कोई पेनाल्टी नहीं लगाई है, क्लेम के निपटारे को लेकर एक कार्यकुशल सिस्टम स्थापित करने का निर्देश दिया है।