{"_id":"0f43c24b276c95d5eb3b1e79969a040e","slug":"irda-action-aginest-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगा इलाज करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई!","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
महंगा इलाज करने वाले अस्पतालों पर होगी कार्रवाई!
प्रशांत श्रीवास्तव/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Dec 2013 02:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पतालों द्वारा ईलाज पर मनमाने तरीके से फीस वसूलने पर लगाम कसने की तैयारी है। इसके लिए बीमा नियामक इरडा ने कवायद भी शुरू कर दी है। शुरूआती तौर पर इरडा ने देश के 30 हजार अस्पतालों की सूची तैयार की है।
विज्ञापन
जिनके द्वारा विभिन्न ईलाज पर लिए जाने वाले खर्च पर न केवल नजर रखी जाएगी, बल्कि बीमा कंपनियों द्वारा ज्यादा फीस लेने वाले अस्पतालों पर फीस कम करने का भी दबाव डाला जाएगा।
विज्ञापन
इरडा ने शुरूआती तौर पर 30 हजार अस्पतालों को अपनी सूची में शामिल किया है। जिसके तहत सभी अस्पतालों की एक खास यूनिक आईडी बनाई गई है। यहीं नहीं इरडा ने अस्पतालों के पिन-कोड के आधार पर डाटा तैयार किया है।
विज्ञापन
अगले चरण के तहत अब इरडा इन अस्पतालों में विभिन्न तरह के ईलाज के लिए मरीजों से ली जाने वाली फीस पर भी नजर रखेगा। पहली सूची में इरडा ने उत्तर प्रदेश के 3558, दिल्ली के 1174 अस्पतालों को शामिल किया गया है।
इसी तरह हरियाणा के 1511 अस्पतालों , पंजाब और चंडीगढ़ के 1196 अस्पताल शामिल है।
यूनिक कोड के साथ अस्पतालों की सूची आने से पहले इरडा के चेयरमैन टी.एस.विजयन यह कह चुके हैं कि अस्पतालों का कोड बनाकर हम उनके द्वारा लिए जाने वाले ईलाज के खर्च पर नजर रखेंगे। जिससे कि अस्पताल मनमानी फीस मरीजों से न वसूल सकें।
बीमा कंपनियों के अनुसार इस कवायद से मनमानी फीस लेने वाले अस्पतालों पर लगाम लगेगी। जिसका फायदा ग्राहकों के साथ-साथ कंपनियों को होगा।
अधिकारी के अनुसार एक ही तरह की सुविधा वाले अस्पतालों में समान ईलाज के लिए अलग-अलग फीस ली जा रही है। जिसका खामियाजा कंपनियों के साथ-साथ मरीजो को भुगतना पड़ रहा है। इरडा की नई पहल से गलत फीस लेने वाले अस्पतालों पर बीमा कंपनियां न केवल दबाव डाल सकेंगी, बल्कि मनमानी करने पर उन्हें काली सूची में डाल सकेंगी।