रेल में सामान चोरी होने की चिंता खत्म, मिलेगा पैसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों के लिए रेलवे ने एक खास सुविधा शुरू की है, जिसके इस्तेमाल से यात्री बिना अपने सामान की चिंता किए यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे।
आईआरसीटीसी ऑनलाइन बुकिंग के साथ ही रेल यात्रियों के लिए सामान बीमा की योजना बना रही है। नई सेवा के तहत यात्रियों को ई-टिकट बुकिंग के साथ आईआरसीटीसी अपनी वेबसाइट पर सामान बीमा जैसी अतिरिक्त सुविधा का विकल्प देगी।
आईआरसीटीसी की योजना के मुताबिक यात्रा के दौरान यात्री सामान खो जाने या चोरी हो जाने पर बीमा राशि का दावा कर सकेंगे। लैपटॉप, मोबाइल फोन या अन्य कीमती चीजें बीमा पैकेज में शामिल होंगी।
बीमा कंपनी से चल रही बात
इसके लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी के साथ तालमेल के लिए बातचीत चल रही है। आईआरसीटीसी के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ई-टिकट के साथ यात्रियों को सामान बीमा सुविधा देने के लिए अग्रणी बीमा कंपनी के साथ विवरण तैयार किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि सामान बीमा यात्रियों के लिए वैकल्पिक होगा, यात्री इसके लिए बाध्य नहीं होंगे। इसके साथ ही बीमा प्रीमियम यात्रा की अवधि और यात्रा की श्रेणी पर निर्भर करेगा।
अधिकारी ने बताया कि आईआरसीटीसी रेल यात्रियों को अच्छी से अच्छी सुविधा देने की कोशिश कर रही है, इसमें यात्रा के दौरान अस्पताल में भर्ती होने का विकल्प शामिल है।