{"_id":"c0d55206-d520-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"irctc-will-sell-household-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआरसीटीसी भी बेचेगी घरेलू सामान","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आईआरसीटीसी भी बेचेगी घरेलू सामान
लखनऊ/अंशू दीक्षित
Updated Sat, 15 Jun 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईआरसीटीसी अब रेल और हवाई टिकट के अलावा अपनी वेबसाइट पर कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व प्रसिद्ध लेखकों की किताबें भी बेचेगी।
विज्ञापन
यह नई सुविधा वेबसाइट पर दिसंबर 2013 से ग्राहकों को मिलने लगेगी। ग्राहक घर बैठकर ऑनलाइन बुकिंग व पेमेंट करके इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे।
अभी तक यह सुविधा लोगों को स्लिप केआरटी, जेबांग, स्नेप-ए-डील और होम शॉप18 जैसी कई अन्य वेबसाइट पर ही मिलती थी। आईआरसीटीसी अधिकारियों की मंशा है कि वेबसाइट का उपयोग अधिक से अधिक हो।
इसके लिए भविष्य में साइट की क्षमता बढ़ाकर उसमें इलेक्ट्रानिक उपकरण, प्रतियोगी पुस्तकें और ब्रांडेड कपड़े, जूते, जैकेट व अन्य सामग्री की सूची डाली जाएगी, जिससे ग्राहक अपने मनपसंद चीजों को चुनकर मंगा सके।
विज्ञापन
अधिकारियों की मानें तो वरिष्ठ अधिकारियों की सहमति के बाद कई कंपनियों से संपर्क साधा जाएगा। इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि साइट पर जो चीजें बेची जाए उनका मूल्य बाजार मूल्य से कम हो, तभी ग्राहकों को साइट की ओर आकर्षित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
साइट पर अधिक से अधिक कंपनियों के उत्पाद उपलब्ध हो, इसके लिए आईआरसीटीसी सर्वे कराकर प्रोडक्ट की रेट सूची व प्रोडक्ट की फोटो भी साइट पर डालेगा। जिससे ग्राहकों को बेहतर सामान कम दामों में उपलब्ध हो सके।
साइट पर एसी, माइक्रोवेव, एलसीडी टीवी, लैपटॉप, मोबाइल जैसे सभी उपकरण भी उपलब्ध होंगे। वहीं प्रतियोगी पुस्तकों में वह सभी पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी जो आसानी से मार्केट में उपलब्ध नहीं होती।
जरूरी होगा नेट बैंकिंग की सुविधा लेना
ऑनलाइन उत्पादों को खरीदने के लिए ग्राहकों को अपने खातों को नेट बैंकिंग से जोड़ना जरूरी होगा। बिना नेट बैंकिंग वाले खाताधारक यह लाभ नहीं ले सकेंगे।
आईआरसीटीसी अफसरों के मुताबिक जो भी खरीदारी होगी, उसका पेमेंट ग्राहकों को ऑनलाइन ही करना होगा। पेमेंट निगम के खाते में पहुंचते ही उत्पाद ग्राहक के पते के लिए बुक हो जाएगा।
ग्राहकों को ई बिजनेस की सुविधा देने के लिए आईआरसीटीसी मंथन कर रहा है। उम्मीद है जल्द ही यह नई सुविधा शुरू की जाएगी। वेबसाइट पर ही ग्राहक इलेक्ट्रानिक उपकरण, प्रतिस्पर्धा से जुड़ी किताबें व अन्य चीजों की खरीदारी घर बैठे कर सकेंगे। इसके लिए प्रयास तेज हो गए हैं। वेबसाइट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है।- मनोज कुमार सिन्हा, मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, आईआरसीटीसी