फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   irctc's new rule for booking of railway tickets

रेलवे का बड़ा फैसला, अब एक आईडी पर बुक होंगे सिर्फ 6 टिकट

Fri, 29 Jan 2016 08:27 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 08:27 AM IST
विज्ञापन
irctc's new rule for booking of railway tickets

अगले महीने से एक लॉगइन आईडी के जरिए एक महीने में केवल छह ऑनलाइन रेल टिकट बुक कराए जा सकेंगे। रेलवे ने दलाली की घटनाओं पर लगाम के लिए यह कदम उठाया है। नया नियम 15 फरवरी से लागू होगा। अभी एक महीने में 10 ऑनलाइन टिकट बुक किए जा सकते हैं।

विज्ञापन


रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार समीक्षा में सामने आया है कि 90 प्रतिशत यूजर एक महीने में छह टिकट तक बुक करते हैं।

वहीं इससे अधिक बुकिंग करने वालों की संख्या महज 10 फीसदी है। विभाग को शक है कि ये यूजर टिकटों की दलाली की गतिविधियों में लिप्त हैं। इसलिए महीने के कोटे की संख्या 10 से घटाकर छह की जा रही है। इसका सीधा फायदा वास्तविक यात्रियों को मिलेगा।
विज्ञापन

कालाबाजारी रोकने के लिए उठाए और भी कई कदम

irctc's new rule for booking of railway tickets

आईआरसीटीसी ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए और भी कई कदम उठाए हैं। इसके मुताबिक तत्काल टिकट बुकिंग के मामले में एक यूजर आईडी से एक दिन में केवल दो टिकट बुक किए जा सकते हैं, वह भी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच।

सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक ई-वॉलेट और कैश कार्ड के माध्यम से बुकिंग पर रोक लगाई गई है। इस दौरान क्विक बुक ऑप्शन भी काम नहीं करेगा।

इसी तरह आम यात्रियों की सहूलियत के लिए एजेंट बुकिंग शुरू होने के आधे घंटे तक टिकट बुक नहीं करा पाएंगे। जनरल बुकिंग के मामले में सुबह आठ से साढ़े आठ, तत्काल एसी में सुबह 10 से साढ़े 10 और नॉन एसी क्लास में सुबह 11 से साढ़े 11 बजे तक उन्हें बुकिंग से रोका गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed