{"_id":"8bc33822-7fe3-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"irctc-new-portal-will-be-launched","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC का नया पोर्टल होगा लांच","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
IRCTC का नया पोर्टल होगा लांच
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 26 Feb 2013 02:41 PM IST
विज्ञापन
रेल के ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के दौरान होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए रेल बजट 2013-14 में आईआरसीटीसी के नए पोर्टल के लांच करने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने मंगलवार को लोकसभा में रेल बजट पेश करते हुए आईआरसीटीसी के नए पोर्टल के लांच करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नए पोर्टल पर टिकट बुकिंग रात साढ़े 12 बजे से दूसरे दिन रात साढ़े 11 बजे तक हो सकेगा। साथ ही हर मिनट दो हजार की बजाय सात हजार दो सौ ई-टिकट बुक किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल हर साल रेल यात्रियों की संख्या में काफी बढ़ोत्तरी होती है। आईआरसीटीसी की तत्कालीन वेबसाइट से रेल टिकटों की बुकिंग कराने में लोगों को काफी दिक्कतें पेश आती हैं। कभी पेमेंट होने में दिक्कत तो कभी होमपेज का सही से न खुलना, ऐसी तमाम दिक्कतें होती हैं, जिससे परेशान होकर लोग दलालों के पास जाते हैं।
विज्ञापन