IRCTC ने पेश किया यात्रा पैकेज, जानें क्या है खास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन 21 नवंबर से वीकेंड ट्रेवल पैकेज शुरू कर रहा है। इस पैकेज के तहत तीन शताब्दी ट्रेनों के जरिये दिल्ली से आगरा और जयपुर के ऐतिहासिक और जीवंत शहरों की स्वर्णिम त्रिभुज यात्रा की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों को आरामदायक और परेशानी रहित यात्रा के लिए दिल्ली से आगरा और जयपुर के लिए दो दिवसीय रेल टूर पैकेज शताब्दी ट्रेनों का टिकट एक ही होगा। आईआरसीटीसी के चेयरमैन और एमडी एके मनोचा ने कहा कि यह उन यात्रियों के लिए एक ऐसा इनोवेटिव टूर पैकेज है जो थोड़े समय के लिए बाहर जाने की योजना बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस पैकेज का किराया 9,444 रुपये प्रति यात्री है। यात्री इस पैकेज को आईआरसीटीसी के टूरिज्म पोर्टल www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।
21 नवंबर से शुरू होगा टूर
इस पैकेज के तहत 21 नवंबर से हर शनिवार और रविवार के लिए योजना बनाई गई है। एक रात और दो दिन के स्वर्णिम त्रिभुज पैकेज में यात्री नई दिल्ली से दिल्ली-हबीबगंज शताब्दी में सवार होंगे और आगरा पहुंचेंगे।
इस पैकेज में विश्व प्रसिद्ध ताजमहल, आगरा फोर्ट और इद-मत-उद-दौला दर्शनीय स्थल और आगरा के होटल में लंच शामिल हैं। इसके बाद यात्री नाश्ता करने के बाद आगरा-जयपुर शताब्दी ट्रेन से जयपुर पहुंच कर आमेर का किला और सिटी प्लेस म्यूजियम भी देखेंगे।
अंत में यात्री जयपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस से दिल्ली लौटेंगे। सभी दर्शनीय स्थलों की यात्रा के दौरान एसी वाहन और अनुभवी और लाइसेंस धारक गाइड की सुविधा भी मिलेगी। पैकेज में ऐतिहासिक स्मारकों का प्रवेश शुल्क शामिल नहीं किया गया है।