फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   iran agrees to take all oil payments from india in rupees

ईरान को तेल का भुगतान रुपये में करेगा भारत

Sun, 14 Jul 2013 06:05 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Sun, 14 Jul 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
iran agrees to take all oil payments from india in rupees

ईरान अब भारत को निर्यात किए जाने वाले तेल का पूरा भुगतान रुपये में लेने को तैयार हो गया है।

विज्ञापन


ईरान के परमाणु कार्यक्रम को रोकने के उद्देश्य से अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध और भुगतान माध्यमों को बाधित करने के बाद ईरान ने रुपये में भुगतान लेने का निर्णय किया है।

जुलाई 2011 से भारत ईरान को कुल तेल खरीद की 55 फीसदी रकम का भुगतान तुर्की के हाल्क बैंक के माध्यम से यूरो में करता रहा है, जबकि 45 फीसदी का भुगतान सार्वजनिक क्षेत्र यूको बैंक द्वारा रुपये में करता है।
विज्ञापन


6 फरवरी 2013 में हाल्क बैंक के द्वारा किए जाने वाले भुगतान को प्रतिबंधित कर दिया गया, जबकि यूको बैंक के माध्यम से होने वाले 45 फीसदी भुगतान नियमित रूप से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ईरान 55 फीसदी राशि का भुगतान रूसी मुद्रा रूबल और अन्य मुद्राओं में प्राप्त करना चाहता था, लेकिन उस पर आरोपित अमेरिकी प्रतिबंधों के कारण भुगतान के माध्यमों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका।

अंत में उसने भारत के साथ तेल कारोबार रुपये में करने को हरी झंडी दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed