फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   IOC refuses to expand Mathura refinery

आईओसी की मथुरा रिफाइनरी का अटका विस्तार

Sat, 13 Dec 2014 09:22 AM IST
New Delhi
New Delhi Updated Sat, 13 Dec 2014 09:22 AM IST
विज्ञापन
IOC refuses to expand Mathura refinery
पेट्रोलियम पदार्थों का विपणन करने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन (आईओसी) ने मथुरा रिफाइनरी के विस्तार कार्य से हाथ खींच लिया है। बताया जाता है कि उत्तर प्रदेश सरकार से इंट्री टैक्स के मसले पर राहत नहीं मिलने की वजह से ऐसा कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

आईओसी की मथुरा रिफाइनरी में इस समय साल में 8 एमएमटी कच्चे तेल का शोधन होता है। वहां जब रिफाइनरी लगी थी, तब कोई इंट्री टैक्स नहीं लगता था। लेकिन बाद में उत्तर प्रदेश इंट्री टैक्स कानून २००७ अस्तित्व में आया और इसी के आधार पर मथुरा में शोधन होने वाले रिफाइनरी पर कंपनी से इंट्री टैक्स की मांग की गई। यह मामला इलाहाबाद उच्च न्यायालय होते हुए उच्चतम न्यायालय तक जा पहुंचा और कंपनी को पुरानी तारीख से इंट्री टैक्स का भुगतान करना पड़ा।
विज्ञापन

इसी वर्ष अगस्त के दूसरे सप्ताह में उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव आलोक रंजन ने एक बयान जारी कर जानकारी दी थी कि आईओसी ने मथुरा रिफाइनरी के विस्तार की परियोजना के लिए ८७०० करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की है। विस्तार के बाद रिफाइनरी की क्षमता सालाना ८ से ११ एमएमटी हो जाएगी। इससे प्रदेश में १०००० युवाओं को रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन अब स्थिति प्रतिकूल हो गई है। आईओसी का कहना है कि अब पेट्रोल के साथ-साथ डीजल की कीमतें भी नियंत्रणमुक्त हो गई हैं। ऐसे में निजी क्षेत्र के खिलाड़ी भी डीजल की खुदरा बिक्री में उतरेंगे और दाम को लेकर भारी प्रतिस्पर्धा होगी। इस माहौल में वही कंपनी टिक पाएगी जिसकी शोधन लागत कम होगी। इसलिए मथुरा रिफाइनरी में तभी विस्तार किया जाएगा जबकि राज्य सरकार इंट्री टैक्स पर अपना रूख स्पष्ट कर देगी। कंपनी के मुताबिक जब हजारों करोड़ रुपये का निवेश करें और कर में राहत भी नहीं मिले तो वैसी जगह परियोजना क्यों नहीं लगाई जाए जो रणनीतिक रूप से ज्यादा मुफीद हो और वहां कर की छूट मिले।

उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस पर कोई निर्णय तो नहीं लिया है लेकिन अधिकारियों ने इस मसले पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का संकेत दिया है। अधिकारियों का कहना है कि इस समय राज्य में जो निवेश का माहौल बन रहा है, उसे बनाये रखना है।

--शिशिर चौरसिया--

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed