फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   ioc plans refinery on west coast

पश्चिमी तट पर रिफाइनरी लगाएगी आईओसी

Tue, 27 Nov 2012 09:18 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Tue, 27 Nov 2012 09:18 PM IST
विज्ञापन
ioc plans refinery on west coast

देश की सबसे बड़ी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने कहा कि उसने अपनी तेलशोधन क्षमता दोगुना करने की योजना के तहत गुजरात में 1.5 करोड़ टन का तेलशोधक संयंत्र बनाने की योजना बनाई है। इस पर करीब 30 हजार करोड़ रुपये की लागत आएगी।

विज्ञापन


आईओसी के फिलहाल सात संयंत्र हैं जिनकी कुल तेलशोधन क्षमता 5.42 करोड़ टन सालाना है। आईओसी के निदेशक (तेल शोधक संयंत्र) आर के घोष ने कहा कि हमारी योजना 2021-22 तक इस क्षमता को बढ़ाकर 10 करोड़ टन करने की है। गुजरात के कोयली में आईओसी का 1.37 करोड़ टन की क्षमता का तेलशोधन संयंत्र पहले से काम कर रहा है। राज्य में आसानी से जमीन उपलब्ध होने के कारण यहां 1.5 करोड़ टन की अतिरिक्त इकाई लगाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमने उचित जगह के चयन का जिम्मा इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड को दिया है। उसकी रिपोर्ट मिलने के बाद विस्तृत व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार की जाएगी। पश्चिमी तट पर बनने वाली यह रिफाइनरी 13वीं पंचवर्षीय योजना तक तैयार हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आईओसी ने कोयली संयंत्र का विस्तार कर इसकी क्षमता 1.8 करोड़ टन की करना चाहती है जबकि मथुरा संयंत्र की क्षमता 1.1 करोड़ टन करने की योजना है जो फि लहाल 80 लाख टन है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed