फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   investors are not liking gujrat for big project

मोदी का गुजरात डगमगाया, पांचवें नंबर पर आया

Thu, 12 Sep 2013 04:24 PM IST
दिल्ली
दिल्ली Updated Thu, 12 Sep 2013 04:24 PM IST
विज्ञापन
investors are not liking gujrat for big project
नरेंद्र मोदी भले ही बेहतर माहौल और विकास के तमाम दावे करें उनका गुजरात निवेशकों की नजरों से उतरता जा रहा है।
विज्ञापन


हर बात में अपने गुजरात का ढिंढोरा पीटने वाले नरेंद्र मोदी का यह राज्य निवेश के मामले तीसरे नंबर से उतर कर पांचवे नंबर पर आ गया है।

यह बात भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है।

टीएनएन के मुताबिक देश में होने वाले निवेश के मामले में उड़ीसा पहले नंबर पर पहुंच गया है। वहीं गुजरात लुढ़ककर तीसरे से पांचवें स्थान पर आ गया है।

उड़ीसा के बाद क्रमशः महाराष्ट्र, पंजाब, आंध्र प्रदेश और गुजरात का नंबर है।

पंजाब का इस सूची में तीसरे स्थान पर आना, आश्चर्यजनक है।

वित्त वर्ष 2011-12 मे निवेश के मामले में महाराष्ट्र पहले नंबर पर था। जबकि उसके बाद कर्नाटक, गुजरात, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश का नंबर था।

वित्त वर्ष 2012-13 के दौरान उड़ीसा में 53,000 करोड़ रुपए का निवेश विभिन्न परियोजनाओं में हुआ है।

वहीं महाराष्ट्र में 21,400 करोड़ रुपए और पंजाब में 20,600 करोड़ रुपए का निवेश हुआ है।

राज्यों में हुए निवेश के आंकड़े निश्चित तौर पर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए निराशाजनक होंगे।

क्योंकि नरेंद्र मोदी आगामी लोकसभा चुनावों में अपने राज्य की ऊंची विकास दर को भुनाना चाहते थे।

उड़ीसा में हुए कुल निवेश में 40.3 फीसदी निवेश ऊर्जा क्षेत्र में, मेटल्स के क्षेत्र में 27.9 और टेलीकॉम सेक्टर में 5.5 फीसदी निवेश हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed