फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Introduce ‘Jan Bima Yojna’ for insurance: IRDA to Govt

‘जन बीमा योजना’ लाए सरकार : इरडा

Tue, 25 Nov 2014 09:26 AM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 25 Nov 2014 09:26 AM IST
विज्ञापन
Introduce ‘Jan Bima Yojna’ for insurance: IRDA to Govt

बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) के चेयरमैन टीएस विजयन ने कहा है कि देश में बीमा क्षेत्र की पैठ मजबूत करने और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बैंकिंग की तर्ज पर सरकार को ‘जन बीमा योजना’ कार्यक्रम शुरू करना चाहिए।

विज्ञापन


फिक्की के 16वें सालाना बीमा कांफ्रेंस के मौके पर विजयन ने संवाददाताओं को बताया कि प्रधानमंत्री को जन धन योजना की तर्ज पर जन बीमा योजना लांच करनी चाहिए। लोगों के बीच बीमे की महत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए यह काफी मददगार होगा। लोगों को बीमे के बारे में जागरूक करने के लिए मिलजुल कर प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी सरकार ने इस साल अगस्त में बैंकिंग की पहुंच हर देशवासी तक पहुंचाने के मद्देनजर ‘जन धन योजना’ लांच की थी। इस योजना के तहत अब तक बैंकों ने 6 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोल दिए हैं। योजनांतर्गत 7.5 करोड़ खाते खोलने का लक्ष्य है। जन धन योजना में भी बीमा की सुविधा है। इसके तहत खाताधारक को दुर्घटना बीमा का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा क्षेत्र में विदेशी अंशधारिता की सीमा के बारे में विजयन ने कहा कि जीवन बीमा और गैर जीवन बीमा क्षेत्र की कंपनियों के लिए 26 फीसदी एफडीआई की अनुमति से सेक्टर की ग्रोथ पहले के 1.7 फीसदी से बढ़कर 3.9 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि 3.9 फीसदी वृद्धि दर पर्याप्त नहीं है और देश में अभी काफी अधिक क्षमता है, क्योंकि अगले 20 साल में करीब 2.5 करोड़ लोग जॉब मार्केट में कदम रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed