{"_id":"7ad9ff7c9273d7cb54ae9dcc217f54a9","slug":"insidertradeing-sebi-uksinhna-sharemarket","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनसाइडर ट्रेडिंग करने वालों की लगाम कसेगा सेबी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इनसाइडर ट्रेडिंग करने वालों की लगाम कसेगा सेबी
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 29 Nov 2013 12:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर बाजार में भेदिया कारोबार (इनसाइडर ट्रेडिंग) की बढ़ती गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) जल्द ही नए नियम लागू करने जा रहा है।
विज्ञापन
सेबी अध्यक्ष यूके सिन्हा ने कहा कि नए नियमों पर सुझाव देने के लिए अगस्त में एक पैनल गठित किया गया था। पैनल ने सेबी को अपने सुझाव सौंप दिए हैं, जिनके आधार पर नए नियमों से जुड़ी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। रिपोर्ट अगले एक सप्ताह या दस दिन के भीतर जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सेबी अध्यक्ष सिन्हा क्रिसिल की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भेदिया कारोबार रोकने के लिए बनाए गए नए नियम करीब दो दशक पुराने नियमों का स्थान लेंगे।
विज्ञापन
इनसाइडर ट्रेडिंग रोकने के नए नियमों पर सुझाव के लिए गठित कर्नाटक उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एन के सोढी की अध्यक्षता में गठित सेबी के पैनल में प्रतिभूति अपीलीय प्राधिकरण, सेबी के अधिकारी, कानूनी विशेषज्ञ और कुछ कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को शामिल किया गया था।