{"_id":"bd2527fd2023c305bdf8cd984c293a49","slug":"infosys-s-q4-nos-guidance-disappoint-shares-plunge-6-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीद से कम रहा इनफोसिस का लाभ ","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
उम्मीद से कम रहा इनफोसिस का लाभ
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Fri, 24 Apr 2015 09:04 PM IST
विज्ञापन
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस ने जनवरी-मार्च तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। बीती तिमाही में कंपनी ने 3,097 करोड़ रुपये का लाभ कमाया।
विज्ञापन
साल भर पहले जनवरी-मार्च 2014 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,992 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के परिणाम को बाजार की उम्मीदों के अनुरूप नहीं बताया जा रहा है जिससे कारोबार के दौरान इसके शेयर में 6 फीसदी तक की गिरावट आई।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को दी गई जानकारी के मुताबिक बीती तिमाही में कंपनी की आय 4.2 फीसदी की सालाना बढ़ोतरी के साथ 13,411 करोड़ रुपये रही। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी की आय 12,875 करोड़ रुपये रही थी। हालांकि तिमाही आधार पर तुलना करने पर इनफोसिस के मुनाफे और आय दोनों में ही गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
अक्तूबर-दिसंबर तिमाही में कंपनी को 3,250 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस तरह जनवरी-मार्च में तिमाही आधार पर उसका मुनाफा 4.7 फीसदी घटा है। इसी तरह आय 13,796 करोड़ रुपये के मुकाबले 2.8 फीसदी घट गई। कंपनी ने वित्त वर्ष 2015-16 में अपनी आय में 10 से 12 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है, जबकि आईटी क्षेत्र की संस्था नॉस्कॉम ने आय में 12 से 14 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।