फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   infosys revenue increase 21%

इंफोसिस छोड़ने वालों को ‘बेस्ट ऑफ लक’

Fri, 10 Jan 2014 09:51 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 10 Jan 2014 09:51 PM IST
विज्ञापन
infosys revenue increase 21%

शीर्ष अधिकारियों के कंपनी से पलायन से बेफ्रिक इंफोसिस के सह-संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन एनआर नारायण मूर्ति ने कंपनी छोड़ने वालों के लिए ‘बेस्ट ऑफ लक’ कहा है। उन्होंने कहा कि इनफोसिस के पास शीर्ष नेतृत्व का मजबूत कैडर है और कंपनी के भविष्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


मूर्ति ने बताया कि इन लोगों ने कंपनी में कई अहम जिम्मेदारियां निभाईं। कई वर्षों तक उनमें से कुछ लोगों ने नए काम किए, बड़ी जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। इसलिए हमें छोड़कर जाने वाले इन सभी लोगों के लिए शुभकामना।
विज्ञापन


मुश्किल हालातों से जूझ रही इनफोसिस को उबारने के लिए पिछले साल नारायण मूर्ति ने कंपनी में वापसी की थी। मूर्ति ने पूरा भरोसा जताया है कि कंपनी के पास नेतृत्व करने वाले लोगों का मजबूत कैडर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में मूर्ति ने कहा कि उनका बेटा रोहन इंफोसिस की कमान संभालने के लिए तैयार है या नहीं इसका फैसला खुद उसे ही करना है। रोहन इंफोसिस में कौन सा पद संभालेगा, इसका फैसला मैं नहीं कर सकता हूं। उसके दिलो-दिमाग में क्या है यह कौन जाना है। इसलिए मैं यह नहीं कह सकता कि वह भविष्य में क्या करेगा। मेरे लिये यह तय करना उचित भी नहीं है।

कर्मचारियों ने खूब छोड़ी नौकरी
शीर्ष प्रबंधन में लोगों के कंपनी छोड़ने से परेशान इंफोसिस मध्य और निचले स्तर पर लोगों के नौकरी छोड़ने से परेशान है। बीते अक्टूबर से दिसंबर की तिमाही में 1,823 लोगों ने कंपनी छोड़ी। आलोच्य अवधि में कंपनी ने 6,682 नियुक्तियां की। लेकिन उस अवधि में कुल कर्मचारियों की संख्या में 1,823 की कमी आई और यह संख्या 1,58,404 लोगों की रही।

लाभ में 21 फीसदी की बढ़ोतरी
आईटी सॉफ्टवेयर सर्विस क्षेत्र में देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इन्फोसिस ने ने बीते तिमाही में अपने शुद्ध लाभ में 21.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है और यूरोप तथा अमेरिकी अर्थव्यवस्था में सुधार के आसार से आगे के लिए भी बेहतर करने का अपना आकलन दिया है।

बीते तीसरी तिमाही में कंपनी ने 2,875 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ कमाया। बीते साल की समान अवधि में यह राशि 2.369 करोड़ रुपए थी। आलोच्य अवधि में कंपनी का राजस्व 10,424 करोड़ रुपए की जगह 13,026 करोड़ रुपए रहा।

कंपनी के सीईओ और एमडी एसडी शिबुलाल ने कहा कि तीसरी तिमाही हमारे लिए शानदार रही। इस दौरान हम 1.7 फीसदी विकास कर पाए। कारोबार में 0.7 फीसदी का इजाफा हुआ। आलोच्य अवधि में कंपनी के ग्राहकों में अच्छी बढ़ोतरी हुई, 54 नए ग्राहक जुड़े जिसमें से 5 करोड़ डॉलर के अमेरिकी ग्राहक शामिल हैं।

चालू वित्त वर्ष के लिए कंपनी ने अपने राजस्व में बढ़ोतरी का अनुमान पहले के 21-22 फीसदी से बढ़ाकर 24.4-24.9 फीसदी कर दी है। शिबुलाल ने कहा कि हमारे ग्राहकों में कारोबारी भरोसा बढ़ा है लेकिन वे खर्चों पर सावधानी रख रहे हैं।


इंफोसिस के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन नारायणमूर्ति ने कहा कि कंपनी का यह परिणाम कंपनी के अधिकारियों के बेहतर है तो कंपनी के लिए भी काफी अच्छा है। मैं चाहता हूं कि सभी कंपनी के हित में काम करें। कंपनी के परिणाम में लगातार गिरावट के बाद कंपनी के सह प्रवर्तक नारायणमूर्ति को वापस कंपनी के मुखिया के पद पर आना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed