{"_id":"ef889d26-a346-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"infosys-results-down-stock-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंफोसिस के नतीजों से लुढ़का शेयर बाजार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इंफोसिस के नतीजों से लुढ़का शेयर बाजार
मुंबई/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 12 Apr 2013 05:05 PM IST
विज्ञापन
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की दिग्गज कंपनी इंफोसिस का चौथी तिमाही (31 मार्च 2013) में मुनाफा एक फीसदी बढ़कर 2394 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी की इस तिमाही में आय बढ़कर 10,454 करोड़ हो गई।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि 2013 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध लाभ 2369 करोड़ रुपये था।
हालांकि शेयर बाजार इंफोसिस से और बेहतर नतीजे की उम्मीद कर रहा था। इस वजह से बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स 300 अंक लुढ़का
बीएसई सेंसेक्स 299.64 अंक नीचे 18,242.56 अंकों पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी भी 65.45 अंक लुढ़ककर 5528.55 अंकों पर कारोबार कर रहा था।
दोपहर 1.15 बजे बीएसई सेंसेक्स 311.45 अंक लुढ़ककर 18,230.75 अंकों पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी भी 72.55 अंक नीचे 5521.45 अंकों पर कारोबार कर रहा था।