{"_id":"62bdbe483db510a527fde2564ce7e277","slug":"infosys-q3-profit-jumps-13-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन्फोसिस को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इन्फोसिस को उम्मीद से ज्यादा मुनाफा
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Sat, 10 Jan 2015 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस के मुनाफे में बीती तिमाही में सालाना आधार पर 13 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अक्तूबर-दिसंबर 2014 तिमाही में कंपनी ने 3,250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया। बेहतर तिमाही नतीजों को देखते हुए कंपनी ने अपने कर्मचारियों को 100 फीसदी बोनस देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
कंपनी ने अक्तूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में 2,875 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था। तिमाही आधार पर तुलना करें तो मुनाफे में 4.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जुलाई-सितंबर 2014 तिमाही में कंपनी ने 3,096 करोड़ रुपये का लाभ अर्जित किया था। अक्तूबर-दिसंबर 2014 के दौरान एकीकृत आय 5.9 प्रतिशत बढ़कर 13,796 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले साल की इसी तिमाही में 13,026 करोड़ रुपये रही थी। कंपनी के लाभ में यह वृद्धि ज्यारा कारोबार होने और कीमतों में सुधार के चलते आया है।
विज्ञापन
कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रबंध निदेशक (सीईओ-एमडी) विकास सिक्का ने बेहतर तिमाही नतीजों पर खुशी जताते हुए कहा कि हम इससे काफी उत्साहित हैं। इससे पता चलता है कि हमारी नई रणनीति कारगर साबित हो रही है। ग्राहकों की ओर से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और हम अपनी इसी रणनीति को आगे बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अच्छे प्रदर्शन के आधार पर कंपनी ने कर्मचारियों एवं ग्राहकों के बीच समन्वय बढ़ाने के प्रयास तेज किए हैं।
विज्ञापन
तिमाही आधार पर अक्तूबर-दिसंबर तिमाही के दौरान अमेरिका में इनफोसिस के कारोबार में 2.1 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसके विपरीत यूरोपीय कारोबार में 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि कंपनी के भारतीय कारोबार में14 फीसदी की बढ़त रही और बाकी दुनिया के बाजारों में कारोबारी ग्रोथ 2.3 फीसदी तक घट गई। इनफोसिस ने वित्त वर्ष 2015 के लिए कारोबार में 7 से 9 फीसदी की वृद्धि के अपने अनुमान को बरकरार रखा है। बीती तिमाही में कंपनी ने 59 नए ग्राहकों को अपने साथ जोड़ा है।