{"_id":"d7ba8d897b9bf6e85021a22ebc68cb68","slug":"infosys-pay-200-crore-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनफोसिस पर लगेगा 200 करोड़ का जुर्माना?","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
इनफोसिस पर लगेगा 200 करोड़ का जुर्माना?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 12:58 PM IST
विज्ञापन
वीजा संबंधी गड़बड़ियों के मामले में भारतीय आईटी कंपनी इनफोसिस पर 3.5 करोड़ डॉलर का जुर्माना लग सकता है। इस संबंध में अमेरिका की एक अदालत बुधवार को अपना फैसला सुना सकती है।
विज्ञापन
अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जनरल की एक रिपोर्ट के अनुसार वीसा नियमों के उल्लंघन के मामले में अदालत इनफोसिस पर अब तक का सबसे बड़ा जुर्माना लगा सकती है।
अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि न्याय विभाग और आंतरिक सुरक्षा विभाग द्वारा की गई संयुक्त जांच के आधार पर अदालत की ओर से बुधवार को यह फैसला आ सकता है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले इनफोसिस खुद भी इसी माह कह चुकी है कि वह वीजा नियमों के उल्लंघन के मामले को बातचीत के जरिए 3.5 करोड़ डॉलर का भुगतान करके सुलझाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन