{"_id":"f191f0a8-eafa-11e2-9772-d4ae52bc57c2","slug":"infosys-increase-in-its-consolidated-net-profit","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति की अगुवाई में इनफोसिस ने फिर पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
मूर्ति की अगुवाई में इनफोसिस ने फिर पकड़ी रफ्तार
बंगलूरू/एजेंसी
Updated Fri, 12 Jul 2013 07:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआर नारायणमूर्ति की अगुवाई में देश की देश की की दूसरी बड़ी आईटी कंपनी इनफोसिस टेक्नोलॉजीस एक बार फिर नई रफ्तार पकड़ती नजर आ रही है। कंपनी ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में बाजार की उम्मीदों से बेहतर मुनाफा कमाया।
विज्ञापन
कंपनी के संस्थापक नारायणमूर्ति को दोबारा सौंपे जाने के बाद घोषित पहले तिमाही नतीजों के मुताबिक अप्रैल-जून 2013 की अवधि में कंपनी के मुनाफे में 3.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बेहतर नतीजों के चलते शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में 15 फीसदी तक का जबर्दस्त उछाल देखने को मिला।
विज्ञापन
बीती तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,374 करोड़ रुपये रहा, जबकि वित्त वर्ष 2012-13 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2,289 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर इसमें 3.7 फीसदी का इजाफा हुआ, जबकि तिमाही आधार पर इसमें 0.8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
बीती तिमाही में कंपनी की आय (राजस्व) 17.2 फीसदी की बढ़ोतरी से 11,267 करोड़ रुपये रही। तिमाही आधार पर कंपनी की आय में 7.8 फीसदी की ही बढ़ोतरी हुई है। इसी के चलते कंपनी ने सतर्कता भरा रुख जारी रखते हुए चालू वित्त वर्ष के लिए आय में 13 से 17 फीसदी की बढ़ोतरी की उम्मीद जताई है।
डॉलर में कंपनी की आय में सालाना आधार पर 13.6 फीसदी की बढ़त रही, जबकि तिमाही आधार पर यह 2.7 फीसदी अधिक रहा। डॉलर में शुद्ध लाभ पिछले साल के मुकाबले आधा फीसदी अधिक रहा, जबकि पूर्व तिमाही की तुलना में यह 5.9 फीसदी घटा।
बीती तिमाही में कंपनी ने 10 करोड़ डॉलर के तीन नए ग्राहक जोडे़। पूर्व तिमाही की तुलना में 575 नए कर्मचारी कंपनी में भर्ती किए गए।
तिमाही नतीजे घोषित करते हुए कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक एसडी शिबूलाल ने कहा कि ग्लोबल स्तर पर अनिश्चित माहौल, नियमों में बदलाव और विनिमय दरों में भारी उठापटक के बावजूद कंपनी बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रही है।
मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) राजीव बंसल ने कहा कि कंपनी अपने मार्जिन को बनाए रखने में सफल रही और कारोबार में लगातार निवेश कर रही है। जुलाई से लागू होने वाली वेतन बढ़ोतरी का असर आगामी तिमाहियों में कंपनी के मार्जिन पर देखने को मिलेगा।
कंपनी ने अपने भारतीय कर्मचारियों के वेतन में 8 फीसदी व विदेशों में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन में 3 फीसदी की वृद्धि की है।