फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   infosys earn 2866 crore rupee profit

इनफोसिस ने कमाया 2,886 करोड़ का मुनाफा

Fri, 11 Jul 2014 05:53 PM IST
Updated Fri, 11 Jul 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
infosys earn 2866 crore rupee profit

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) क्षेत्र की देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी इनफोसिस ने बीती तिमाही 21.6 फीसदी की सालाना बढ़त दर्ज करते हुए 2,886 करोड़ का मुनाफा कमाया।

विज्ञापन


बाजार विश्लेषकों के अनुमानों को धता बताने हुए कंपनी ने 30 जून को समाप्त तिमाही में आय में भी 13.3 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की। बीती तिमाही कंपनी को 12,770 करोड़ रुपये की आय हुई।
विज्ञापन


पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 11,267 करोड़ रुपये की आय हुई थी। हालांकि इस साल की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के मुकाबले उसका शुद्ध लाभ 3.5 फीसदी और आय 0.8 फीसदी कम रही, लेकिन यह गिरावट बाजार के अनुमान से काफी कम है। विश्लेषकों ने शुद्ध लाभ में 8 से 10 फीसदी की कमी का अनुमान लगाया था। डॉलर में कंपनी की आय 213.3 करोड़ डॉलर बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सैलरी बढ़ाने के बाद भी बढ़ा मुनाफा

infosys earn 2866 crore rupee profit

माना जा रहा था कि कर्मचारियों की वेतन वृद्धि और वीजा खर्च बढ़ने के कारण कंपनी का ऑपरेटिंग लाभ काफी गिर जाएगा, लेकिन मार्च 2014 की तिमाही के 25.5 फीसदी के मुकाबले इसमें मामूली कमी ही आई और यह 25.1 फीसदी रहा।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सह प्रबंध निदेशक एसडी शिबूलाल ने कहा कि हमें हमारे ग्राहकों का विश्वास हासिल है। मैं सीईओ पद की जिम्मेदारी विशाल सिक्का को सौंप रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि वह इनफोसिस को इस मजबूत स्थिति से आगे बढ़ाते हुए नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

हालांकि कंपनी के पहले गैर संस्थापक प्रमुख के रूप में विशाल सिक्का के हाथ में इनफोसिस की कमान आने के बाद कंपनी के भविष्य को लेकर विश्लेषकों की राय कंपनी प्रबंधन की राय से काफी अलग है।

प्रतिभाशाली कर्मचारियों को रोकने के लिए खास योजना

infosys earn 2866 crore rupee profit

विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले समय में कंपनी के सामने पुराने ग्राहकों को बनाए रखना और नए ग्राहक बनाना एक बड़ चुनौती होगी। कंपनी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) यूबी प्रवीण राव ने बताया कि तिमाही के दौरान हमने बड़ सौदे हासिल करने में सकारात्मक रुख देखा।

हम उम्मीद करते हैं कि यह रफ्तार बनी रहेगी। उन्होंने कहा कि कंपनी छोड़कर कर्मचारियों के जाने की दर चिंताजनक है और हम प्रतिभाशाली कर्मचारियों को रोकने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं।

गौरतलब है कि जून 2014 की तिमाही में इनफोसिस के 19.5 फीसदी कर्मचारी कंपनी छोड़कर चले गए, जबकि मार्च 2014 की तिमाही कंपनी छोड़ने वाले कर्मचारियों का अनुपात 18.7 फीसदी था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed