फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   inflation will go down but how, arun jaitley tell

महंगाई कम करने का 'जेटली फॉर्मूला'

Wed, 28 May 2014 08:11 AM IST
Updated Wed, 28 May 2014 08:11 AM IST
विज्ञापन
inflation will go down but how, arun jaitley tell

मंगलवार को केंद्र सरकार में वित्त मंत्री के रूप में पदभार संभालने वाले अरुण जेटली ने महंगाई में कमी लाने को अपनी पहली प्राथमिकता बताया है।

विज्ञापन


पदभार संभालने के बाद उन्होंने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर रघुराम राजन से मुलाकात में इसे लेकर चर्चा भी की। नए वित्त मंत्री ने राजन के साथ 3 जून को आने वाली मौद्रिक नीति और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


मंगलवार को वित्त मंत्रालय का पदभार संभालते वक्त अरुण जेटली ने कहा कि वह ऐसे समय में वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जब कई सारी चुनौतियां सामने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे कम होगा घाटा?

inflation will go down but how, arun jaitley tell

उन्होंने कहा कि सबसे पहले महंगाई में कमी लाना और विकास दर में तेजी लाना हमारी प्राथमिकता होगी। इन दोनों के बीच संतुलन बनाने के कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा राजकोषीय हालत को बेहतर करने पर फोकस होगा।

जेटली के अनुसार मजबूत सरकार आने से निवेशकों को बेहतर संकेत मिले हैं। ऐसे में हमें उम्मीद है कि इसका फायदा हमें बेहतर रूप से मिलेगा।

नए वित्त मंत्री की प्रमुख चुनौतियां

inflation will go down but how, arun jaitley tell

-ऊंची महंगाई दर, थोक मूल्य सूचकांक अभी भी आरबीआई के सामान्य स्तर से ज्यादा, वित्त वर्ष 2013-14 में 6 फीसदी
-आर्थिक विकास दर मौजूदा समय में पांच फीसदी से भी नीचे
-बैंकों का सकल एनपीए बढ़कर मार्च 2014 तक 4.44 फीसदी के चिंताजनक स्तर पर
-राजकोषीय घाटा वित्त वर्ष 2013-14 में जीडपी का 4.6 फीसदी

उद्योग जगत और निवेशकों की क्या है उम्मीद

inflation will go down but how, arun jaitley tell

-रेट्रोस्पेक्टिव कानून (पुरानी अवधि से टैक्स लेना) को वापस लेना
-जीएसटी और डीटीसी को जल्द लागू किया जाए
-एफडीआई निवेश के लिए बने देश में अनुकूल माहौल
-ब्याज दरों में कटौती कर सस्ता किया जाए कर्ज
-सरकार की उद्योग संबंधी नीतियों में हो स्थिरता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed