फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Inflation shock will continue in installments!

मुश्किलें: अभी और रुलाएगी महंगाई

Tue, 01 Jul 2014 09:25 AM IST
Updated Tue, 01 Jul 2014 09:25 AM IST
विज्ञापन
Inflation shock will continue in installments!

महंगाई को मुद्दा बनाकर सत्ता में आई मोदी सरकार के लिए अब यह टेढ़ी खीर बनती जा रही है। अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के कड़े फैसलों के अलावा खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ने से राहत की उम्मीद कर रहे लोगों को करारा झटका लगा है।

विज्ञापन


रेल किराये और चीनी के दाम बढ़ने के बाद अब प्याज की बारी है। महाराष्ट्र की थोक मंडियों में प्याज के भाव पिछले दो हफ्ते में 40 फीसदी तक बढ़ चुके हैं।

इसका असर उत्तरी राज्यों के खुदरा बाजारों पर साफ दिखने लगा है। रेल किराये और चीनी के दाम में इजाफे के बाद महंगे पेट्रोल-डीजल के तौर पर सरकार ने लोगों को महंगाई की तीसरी डोज दी है।

विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल भी हुआ महंगा

Inflation shock will continue in installments!

सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल 1.69 रुपये और डीजल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया है। राज्यों के टैक्स लगने के बाद पेट्रोल की कीमत लगभग दो रुपये प्रति लीटर बढ़ जाएगी।

इंडियन ऑयल का कहना है कि रुपये की कमजोरी और इराक संकट के बाद कच्चे तेल की कीमतें बढ़ने से पेट्रोल दाम बढ़ाने पड़े हैं। इस बीच, तमाम सरकारी कोशिशों के बावजूद प्याज की कीमतें भी बढ़ती जा रही है।

महाराष्ट्र की थोक मंड़ियों में प्याज के भाव पिछले दो हफ्ते में 40 फीसदी तक बढ़ चुके हैं। इसका असर जल्द ही उत्तरी राज्यों की खुदरा बाजारों पर पड़ेगा। हालांकि, केंद्र सरकार जमाखोरों पर लगाम कसने का दावा कर रही है।

प्याज की जमाखोरी

Inflation shock will continue in installments!

लेकिन कमजोर मानसून और प्याज के उत्पादन में कमी के मद्देनजर महाराष्ट्र में प्याज महंगा होना शुरू हो गया है। नासिक और आसपास की मंडियों में थोक कीमतें 17-18 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं।

हालांकि, देश में करीब 40 लाख टन प्याज का स्टॉक है लेकिन महाराष्ट्र में बेहद कम बारिश को देखते हुए उत्पादन प्रभावित हो सकता है। पेट्रोल के दाम में इस बढ़ोतरी के बावजूद डीजल पर 3.40 रुपये प्रति लीटर का नुकसान हो रहा है। वहीं एलपीजी की सब्सिडी से 449 रुपये प्रति सिलेंडर का घाटा हो रहा है।

साथ ही केरोसीन पर 33.07 रुपये प्रति लीटर का घाटा हो रहा है। जिसकेचलते तेल कंपनियों को 2014-15 में 1.07 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

विज्ञापन

पेट्रोल के दाम में इजाफा

Inflation shock will continue in installments!

शहर-------पुराना रेट-------नया रेट
दिल्ली-------71.56-------73.58
मुंबई-------80.16-------1.85
कोलकाता-------79.42-------81.43
चेन्नई-------74.76-------76.93

बढ़ती महंगाई से पीएम चिंतित

Inflation shock will continue in installments!

बढ़ती महंगाई को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आवश्यक वस्तुओं की कीमतों का जायजा लिया है और केंद्र सरकार ने राज्यों को सप्लाई चेन की अड़चनें खत्म करने की हिदायत देते हुए चिट्ठी लिखी है।

क्यों बढ़ रहे हैं प्याज के दाम
कमजोर मानसून और प्याज के उत्पादन में कमी को देखते हुए इसकी जमाखोरी बढ़ गई है। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टॉक रोककर रखने की वजह से प्याज 40 फीसदी तक महंगा हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed