फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Inflation drops to 5-year low of 2.38 pc in September

थोक महंगाई दर पांच साल के निचले स्तर पर

Wed, 15 Oct 2014 08:31 AM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Wed, 15 Oct 2014 08:31 AM IST
विज्ञापन
Inflation drops to 5-year low of 2.38 pc in September

खुदरा महंगाई में राहत के बाद थोक महंगाई दर के आंकड़े भी सरकार और लोगों के लिए बड़ी राहत देने वाले हैं। मंगलवार को जारी ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) पर आधारित महंगाई दर बीते माह घटकर पांच साल के निचले स्तर पर आ गई। सितंबर में थोक महंगाई दर 2.38 फीसदी पर रही। इससे पहले अगस्त में यह 3.74 फीसदी पर थी। सालाना आधार पद देखें, तो सितंबर 2013 में थोक महंगाई दर 7.05 फीसदी के स्तर पर थी।

विज्ञापन


थोक महंगाई दर में आई इस कमी से कर्ज की ब्याज दरों में कमी की उम्मीद मजबूत हुई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने अपनी पिछली मौद्रिक समीक्षा में महंगाई के ऊंचे स्तर पर होने का हवाला देते हुए ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखा था। ऐसे में थोक महंगाई दर पांच साल के निचले स्तर पर आने से अब आरबीआई के लिए दरें घटाने का बेहतर मौका बनता दिख रहा है। मौद्रिक नीति की अगली समीक्षा 2 दिसंबर को होनी है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा आज जारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर में खाद्य महंगाई दर करीब ढाई साल के निचले स्तर 3.52 फीसदी पर पहुंच गई। खाद्य महंगाई में मई से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। थोकमूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर में भारी गिरावट मुख्य तौर पर खुदरा महंगाई दर के सितंबर में 6.46 फीसदी के रिकार्ड निचले स्तर पर आ जाने के कारण आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के मुताबिक प्याज के थोक मूल्य में सितंबर के दौरान 58.12 फीसदी गिरावट रही, जबकि इससे पिछले महीने 44.7 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई थी। सब्जियों के मामले में महंगाई दर सितंबर में 14.98 फीसदी घट गई जबकि, आलू के दाम में वृद्धि 90.23 फीसदी रही, जिसमें पिछले महीने 61.61 फीसदी वृद्धि दर्ज की गई थी। आंकड़ों से स्पष्ट है कि दूध, अंडा, मांस और मछली की कीमतों में सितंबर में भी गिरावट जारी रही। हालांकि, इस अवधि में फल की कीमत में हल्की सी बढ़ोतरी हुई। चीनी, खाद्य तेल, पेय पदार्थों और सीमेंट जैसे विनिर्मित उत्पादों में मुद्रास्फीति सितंबर में घटकर 2.84 फीसदी रही, जो पिछले महीने 3.45 फीसदी रही थी।


थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दर  में लगातार चौथे महीने गिरावट आई है। ईंधन और बिजली खंड के तहत आने वाली एलपीजी, पेट्रोल और डीजल शामिल की महंगाई दर घटकर 1.33 फीसदी रह गई, जो अगस्त में 4.54 फीसदी पर थी। इस बीच जुलाई की थोक महंगाई दर का आंकड़ा संशोधित होकर 5.41 फीसदी पर पहुंच गया, जबकि अस्थाई आकलन में यह 5.19 फीसदी पर थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed