{"_id":"11b8b9ee-0b99-11e2-a185-d4ae52ba91ad","slug":"inflation-again-to-pinch-common-men-pocket","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पर फिर महंगाई की मार, जीना हुआ मुहाल","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
आम आदमी पर फिर महंगाई की मार, जीना हुआ मुहाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 01 Oct 2012 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक सेहत सुधारने के नाम पर हाल ही में सरकार ने कई आर्थिक सुधार के फैसले लिए हैं। इन फैसलों का असर सोमवार से दिखने लगा है। ताजा फैसलों से अब ट्रेन में यात्रा करना, पासपोर्ट बनवाना, माल भाड़े, स्पीड पोस्ट, कारें सहित अन्य चीजें महंगी हो गई हैं। आम लोगों की जिंदगी पर इसका सीधा असर पड़ना तय है।
एसी श्रेणी के सभी टिकटें महंगी
सोमवार से रेलवे की एसी श्रेणी के सभी टिकटें महंगी हो गई। दरअसल रेलवे ने पहली अक्टूबर से एसी श्रेणी के सभी टिकटों पर 3.7 प्रतिशत कर (शिक्षा उपकर सहित) लगाने का फैसला किया है। वहीं रेल मंत्रालय ने माल भाडे़ पर भी 3.6 प्रतिशत सेवा कर और शिक्षा उपकर वसूलने का आदेश दिया है।
इस नए कर के लागू होने के बाद एक अनुमान के अनुसार 650 किमी. दूरी तक एक सीमेंट की रेक ले जाने पर लगने वाले कुल माल भाड़े में 80 से 90 हजार रुपये की वृद्धि हो गई है। वहीं कैटरिंग और पार्किंग सेवाओं के पूरे बिल पर 12 प्रतिशत की दर से सर्विस टैक्स लगेगा।
विज्ञापन
महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना
सोमवार से पासपोर्ट बनवाना भी महंगा हो गया है। सरकार ने सामान्य श्रेणी के तहत पासपोर्ट और संबंधित सेवाओं का शुल्क 1000 रुपये से बढ़ाकर 1500 रुपये और तत्काल स्कीम के तहत शुल्क 2500 रुपये से बढ़ाकर 3500 रुपये करने का फैसला किया है। अब विदेश में रहने वाले भारतीयों के लिए सामान्य श्रेणी के तहत यह शुल्क 40.00 अमेरिकी डॉलर के स्थान पर 75.00 अमेरिकी डॉलर तथा 48.00 यूरो के स्थान पर 60.00 यूरो होगा।
कारें भी हुई महंगी
इधर जनरल मोटर्स, मारुति और होंडा की कारें भी सोमवार से महंगी हो गई। होंडा कार्स इंडिया के तीन मॉडल ब्रीयो, जैज और सिटी 2.6 फीसदी तक महंगे हो गए। मारुति सुजुकी और जनरल मोटर्स ने भी अपने वाहनों के दाम बढ़ाने की घोषणा की है। जनरल मोटर्स भारतीय बाजार में इंट्री लेवल पर स्माल कार स्पार्क से लेकर प्रीमियम सेगमेंट में कैप्टिवा तक के मॉडलों की बिक्री करती है। स्पार्क की कीमत 2.85 लाख और कैप्टिवा की कीमत 24.6 लाख रुपये (एक्सशोरूम दिल्ली) है।
म्युचुअल फंड में निवेश महंगा
म्युचुअल फंड में निवेश आज से महंगा हो गया है। सेबी ने साफ किया है कि इसके तहत लगने वाला कोई भी सर्विस टैक्स अब निवेशक को ही भरना होगा। साथ ही म्युचुअल फंड हाउस छोटे शहरों के मामले में फंड प्रबंधन शुल्क और अन्य खर्च के एवज में निवेशकों से अधिक पैसे वसूल सकेंगे।
स्पीड पोस्ट महंगा
इधर भारतीय डाक विभाग ने स्पीड पोस्ट की सेवाओं में भी इजाफा कर दिया है। अब आम लोगों को पहले के मुकाबले स्पीड पोस्ट करने के लिए 20 प्रतिशत अधिक भुगतान करना होगा। नई दरों में 50 ग्राम भार लोकल स्तर 15 रुपया, 200 किलोमीटर तक 35 रुपया और इससे अधिक के लिए 35 रुपये देने होंगे।