फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   inflation after cess

महंगाई का महाधमाका, जानिए आज से क्या-क्या हो रहा महंगा

Wed, 18 Nov 2015 01:40 PM IST
Updated Wed, 18 Nov 2015 01:40 PM IST
विज्ञापन
inflation after cess

खाना-पीना, घूमना, रेल यात्रा, हवाई यात्रा, मकान बनवाना, होटल में कमरे किराये पर लेना, बीमा की पॉलिसी खरीदना, बैंकिंग सेवाएं लेना, टेलीफोन कॉल करना, ट्रांसपोर्ट से सामान भेजना, सब रविवार से महंगा हो रहा है।

विज्ञापन


सरकार का सभी सेवाओं पर 0.5 फीसदी का ‘स्वच्छ भारत सेस’ लगाने का फैसला 15 नवंबर 2015 से लागू हो रहा है। अब देय सेवाओं पर सर्विस टैक्स की प्रभावी दर 14.5 फीसदी हो जाएगी।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में यह दूसरा मौका है जबकि सर्विस टैक्स की मद में बढ़ोतरी हो रही है। इससे पहले बीते एक जून को इसकी दर 12.36 फीसदी से बढ़ाकर 14 फीसदी की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेटली ने की थी स्वच्छ भारत सेस लगाने की घोषणा

inflation after cess

वित्त मंत्रालय ने छह नवंबर को यह अधिसूचना जारी कर दी थी कि 15 नवंबर से ‘स्वच्छ भारत सेस’ लगाने का फैसला प्रभावी हो जाएगा।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि इस समय जिन सेवाओं पर सेवा कर लगता है, उसी पर आधा फीसदी स्वच्छ भारत सेस भी वसूला जाएगा। जेटली ने बजट में स्वच्छ भारत सेस लगाने की घोषणा की थी।

वित्त मंत्रालय के अधिकारियों का कहना है कि जिन सेवाओं पर पहले से कुछ अबेटमेंट मिल रहा है, उसमें अब भी छूट जारी रहेगी।

उदाहरण के लिए रेलगाड़ी के वातानुकूलित श्रेणी में यात्रा करने पर भी सेवा कर लगता है, लेकिन इसमें 70 फीसदी हिस्से पर अबेटमेंट है। इसलिए इस समय इस मद में 14 के बजाय 4.2 फीसदी का सर्विस टैक्स लगता है।

ट्रेन में यात्रा करना हो जाएगा महंगा

inflation after cess

अब आधा फीसदी का सेस लग जाने के बाद इस पर 4.70 फीसदी की बजाय 4.35 फीसदी का सर्विस टैक्स देय होगा। इसी तरह रेल या ट्रक से माल ढुलाई पर भी सर्विस टैक्स की दर बढ़ कर 4.2 फीसदी से 4.35 फीसदी हो जाएगी।

वर्क कांट्रेक्ट के मामले में ओरिजिनल वर्क पर बढ़ी हई दर 5.8 फीसदी होगी जबकि अदर देन ओरिजिनल वर्क मद में 10.15 फीसदी होगी। इसी तरह होटल या रेस्टोरेंट में खाने पर अब 5.6 फीसदी की बजाय 5.8 फीसदी का सर्विस टैक्स लगेगा। आउटडोर कैटरिंग पर अब 8.4 फीसदी की बजाय 8.7 फीसदी का सर्विस टैक्स देय होगा।

ट्रेनों में अपर क्लास में यात्रा होगी महंगी: रविवार से स्वच्छ भारत सेस के प्रभावी होने के बाद ट्रेनों में ऊंची श्रेणी के टिकट 4.35 फीसदी तक महंगे हो जाएंगे। रेल मंत्रालय के सर्कुलर में 15 नवंबर से प्रथम श्रेणी और सभी एसी श्रेणी का किराया बढ़ने की बात कही गई थी।

इसके बाद अब दिल्ली से मुंबई जाने वाली मेल या एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी प्रथम श्रेणी का किराया लगभग 206 रुपये तक बढ़ जाएगा। इसी प्रकार से दिल्ली से हावड़ा जाने वाली इन्हीं ट्रेनों में थर्ड एसी का किराया करीब 102 रुपये बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed