{"_id":"4da1c8f8-714f-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"industrys-disappoints-due-to-gdp-decline","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीडीपी में गिरावट के अनुमान से उद्योग जगत निराश","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
जीडीपी में गिरावट के अनुमान से उद्योग जगत निराश
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2013 01:05 PM IST
विज्ञापन
विकास दर के अनुमान में गिरावट से सरकार के साथ उद्योग को भी तगड़ा झटका लगा है। सीएसओ द्वारा आर्थिक विकास 5 फीसदी करने की अनुमान को उद्योग संगठन फिक्की ने भविष्य की चुनौतियों से जोड़ते हुए जोखिम पूर्ण करार दिया है। हालांकि संगठन ने विकास दर में कमी को प्रत्याशित बताया है। लेकिन आंकड़े दशक के निचले स्तर पर आने की आशंका पर निराशा जाहिर की है।
विज्ञापन
फिक्की की अध्यक्ष नैना लाल किदवई का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सरकार को विकास दर को बढ़ाने के लिए कदम उठाने होंगे। सेवा क्षेत्र, कृषि और मैन्यूफैक्चरिंग विकास दर में गिरावट से अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है। ऐसे में निवेश के लिए सकारात्मक माहौल तैयार करना अनिवार्य हो गया है।
विज्ञापन
उद्योग जगत के बीच कराए गए सर्वे का हवाला देते हुए किदवई ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में सरकार की ओर से आर्थिक सुधार के जो कदम उठाए गए हैं, उसे निवेशकों ने सकारात्मक रूप से लिया है।
विज्ञापन