{"_id":"c432fab6-5c17-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"industrialists-praised-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपतियों ने मोदी को सिर आंखों पर बिठाया","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
उद्योगपतियों ने मोदी को सिर आंखों पर बिठाया
गांधीनगर/एजेंसी
Updated Fri, 11 Jan 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘वाइब्रेंट गुजरात’ समिट के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय उद्योग जगत ने राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने जहां मोदी को एक ‘दूरदृष्टि’ वाला नेता बताया, वहीं उनके छोटे भाई और एडीएजी के प्रमुख अनिल अंबानी ने मोदी को महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह गुजरात का सपूत करार दिया।
विज्ञापन
तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम का उद्देश्य निवेश को प्रोत्साहित करना और निवेशकों के लिए बेहतर माहौल विकसित करना है। इसमें देश के शीर्ष उद्योगपतियों, विदेशी कंपनियों और कई संगठनों के प्रतिनिधि शिरकत कर रहे हैं। इस मौके पर मुकेश अंबानी ने कहा कि मोदी की बदौलत ढांचागत विकास में गुजरात अग्रणी राज्य बन गया है।
विज्ञापन
रिलायंस को एक ‘गुजराती कंपनी’ कहलाने पर गर्व है। हम फिर लौटकर यहां निवेश करने के लिए आए हैं। हम गुजरात में 1,00,000 करोड़ रुपये का निवेश करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं। गुजरात के जामनगर और हजीरा में रिलायंस अपने परिचालन का विस्तार करेगी। इसके अलावा, हम पंडित दीनदयाल उपाध्याय पेट्रोलियम विश्वविद्यालय में 500 करोड़ रुपये का निवेश करेंगे।
विज्ञापन
मोदी की प्रशंसा करते हुए रतन टाटा ने कहा कि गुजरात ने औद्योगिक विकास के लिए बेहतर माहौल विकसित किया है। टाटा समूह यहां 34,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है। टाटा ने उम्मीद जताई कि गुजरात आगे भी उद्योगों को बेहतर माहौल उपलब्ध कराता रहेगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा के आनंद महिंद्रा ने कहा कि आज लोग गुजरात में विकास के चीन मॉडल की बात करते हैं लेकिन वह दिन दूर नहीं जब लोग चीन में गुजरात के विकास मॉडल की बात करेंगे।
गांधी जैसी मोदी की शख्सियत: अनिल अंबानी
‘वाइब्रेंट गुजरात’ समिट के पहले दिन शुक्रवार को भारतीय उद्योग जगत ने नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने मोदी को एक ‘दूरदृष्टि’ वाला नेता बताया, वहीं एडीएजी प्रमुख अनिल अंबानी ने मोदी को महात्मा गांधी और सरदार पटेल की तरह गुजरात का सपूत करार दिया।
गुजरात निवेश के लिए बढ़िया राज्य: गोदरेज
गुजरात को निवेश के लिए अच्छी जगह बताते हुए गोदरेज ग्रुप के चेयरमैन आदी गोदरेज ने शुक्रवार को कहा कि गुजरात में हमारे कई प्रोजेक्ट हैं और हम राज्य में आगे भी निवेश करना जारी रखेंगे। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात समिट से इतर नरेंद्र मोदी के शासन में हुए विकास की सराहना की। आदी गोदरेज ने कहा कि गुजरात में लोगों के जीवन में भी काफी सुधार हुआ है। लगभग हर क्षेत्र में गुजरात प्रगति कर रहा है। सबसे प्रभावशाली बात यह है कि राज्य में कृषि विकास दर भी काफी अधिक है। साल 2013-14 के आम बजट से लगाई गईं उम्मीदों के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि देश को विकास की सख्त जरूरत है। इसलिए बजट का विकासोन्मुख होना महत्वपूर्ण है।
उद्धव ठाकरे से मिले रतन टाटा
उद्योगपति रतन टाटा ने शुक्रवार को शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे से मुलाकात कर बाल ठाकरे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। टाटा ने बाल ठाकरे को आम लोगों का एक मजबूत नेता बताया। 86 वर्षीय ठाकरे का गत नवंबर में निधन हुआ था। उस समय रतन टाटा मुंबई में नहीं थे। सूत्रों के अनुसार टाटा ठाकरे के निधन से दो महीने पहले भी उनका हालचाल लेने मातोश्री आए थे।