फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   IndiGo to acquire 250 Airbus A-320 neos

250 नए एयरक्राफ्ट खरीदेगी इंडिगो

Thu, 16 Oct 2014 08:53 AM IST
नई दिल्ली /ब्यूरो
नई दिल्ली /ब्यूरो Updated Thu, 16 Oct 2014 08:53 AM IST
विज्ञापन
IndiGo to acquire 250 Airbus A-320 neos

सस्ती विमानन सेवाएं मुहैया कराने वाली कंपनी इंडिगो ने 250 ए-320 निओ एयरक्राफ्ट खरीदने के लिए समझौता किया है। यह सौदा लगभग 1.55 लाख करोड़ रुपये का होगा।

विज्ञापन


इसे वैश्विक स्तर पर यात्री विमान खरीदने के लिए सबसे बड़ा आर्डर बताया जा रहा है। इंडिगो के सह संस्थापकों राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया ने ताउलाज, फ्रांस में स्थित एयरबस के मुख्यालय में समझौते पर हस्ताक्षरए किए। यात्री विमान बनाने वाली कंपनी एयरबस के मुताबिक एक ए-320 निओ एयरक्राफ्ट की कीमत 102.8 मिलियन डॉलर है।

विज्ञापन


इंडिगो और एयरबस की ओर से जारी किए गए एक बयान में कहा गया है कि एयरक्राफ्ट की संख्या के लिहाज से यह समझौता एयरबस का सबसे बड़ा आर्डर बन गया है। इंडिगो के प्रेसीडेंट आदित्य घोष ने कहा कि नया आर्डर भारत और इसके बाहर सस्ती हवाई सेवा मुहैया कराने की हमारी लंबी अवधि की प्रतिबद्धता को दोहराता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


घोष ने कहा कि अतिरिक्त एयरक्राफ्ट आने से हम कम किराए में बाधा रहित सेवाएं ज्यादा ग्राहकों और बाजारों में मुहैया करा सकेंगे और इससे ग्रोथ और ज्यादा नौकरियां पैदा होंगी। इंडिगो की टीम हमारे ग्रोथ के नए चरण में प्रवेश करने को लेकर उत्साहित है।

कंपनी पर भरोसा जताने के लिए इंडिगो को धन्यवाद देते हुए एयरबस के प्रेसीडेंट और सीईओ फैबरिक ब्रिगर ने कहा कि ए -320 वैश्विक बाजार में बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से अपना प्रभुत्व जारी रखेगा और इस समझौते से ए-320 फैमिली एयरक्राफ्ट के रूप में सबसे तेज गति से बढ़ रहे विमानन बाजार की पसंद की पुष्ठि होती है।



इंडिगो की अगस्त में बाजार हिस्सेदारी 32.6 फीसदी थी । मौजूदा समय में इंडिगो के पास 83 180 सीट वाला आल इकोनॉमी ए-320 एरक्राफ्ट का बेड़ा है। इंडिगो भारत में प्रतिदिन 500 उड़ानें और विदेश के लिए पांच उड़ानें संचालित करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed