अपना पासवर्ड नहीं बदलेंगे तो होगा ये 'अंजाम'
सर्वे के मुताबिक भारतीय अपने ई-मेल, सोशल मीडिया, मोबाइल आदि के जरिए डाटा हैक होने के बावजूद उससे जुड़े सुरक्षा कदम उठाने में लापरवाही बरतते हैं।
ईएमसी कॉरपोरेशन द्वारा किए गए एक सर्वे के अनुसार सर्वे में भाग लेने वाले 64 फीसदी लोग यह मानते हैं कि उनका डाटा चोरी हुआ है। इसके बावजूद डाटा को बचाए रखने के लिए उठाए जाने वाले कदमों को बहुत कम लोगो ने इस्तेमाल किया है।
सर्वे के अनुसार ऑनलाइन खरीददारी आदि में इस्तेमाल होने वाल प्राइवेसी स्टेटमेंट को भी 21 फीसदी लोग नहीं पढ़ते हैं। वहीं सोशल नेटवर्क प्राइवेसी सेटिंग को 21 फीसदी कस्टमाइज नहीं करते हैं।
सर्वे के मुताबिक 41 फीसदी ऐसे लोग हैं, जो कि अपना पासवर्ड नियमित अंतराल पर नहीं बदलते हैं। इसी तरह 28 फीसदी लोग है जो कि मोबाइल डिवाइस पर पासवर्ड का इस्तेमाल नहीं करते हैं।
सर्वे के अनुसार निजी कंपनियों की तुलना सरकारी वेबसाइट को लोग ज्यादा सुरक्षित मानते हैं। ऐसे करीब 64 फीसदी लोगों को भरोसा है कि सरकारी वेबसाइट के इस्तेमाल पर उनकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।