फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Indian stock markets best performer after China

रिटर्न देने में चीन के बाद भारतीय शेयर बाजार

Fri, 27 Feb 2015 09:18 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Fri, 27 Feb 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन के मामले में चीन के बाद भारतीय शेयर बाजार अपने अच्छे रिटर्न के साथ उभरे हैं।

विज्ञापन


आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में अप्रैल से दिसंबर तक की अवधि में भारतीय बाजार ने निवेशकों को करीब 30 फीसदी का रिटर्न दिया है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने इस अवधि में 29.9 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी का रिटर्न 31.4 फीसदी रहा।

उधर चीन के शंघाई स्टॉक एक्सचेंज ने इस अवधि में 53 फीसदी रिटर्न दिया। सर्वे के मुताबिक इंग्लैंड, कोरिया, ब्राजील और फ्रांस सहित दुनिया के कई महत्वपूर्ण शेयर बाजारों ने इस दौरान निगेटिव रिटर्न भी दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed