{"_id":"c52c55a8f68e7523069bf805c6345f11","slug":"indian-spices-under-regulatory-scanner-in-america","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय मसालों पर अमेरिका की नजरें टेढ़ी","category":{"title":"Business archives","title_hn":"बिज़नेस आर्काइव","slug":"business-archives"}}
भारतीय मसालों पर अमेरिका की नजरें टेढ़ी
वाशिंगटन/एजेंसी
Updated Sun, 01 Sep 2013 07:47 PM IST
विज्ञापन
दुनिया भर में अपने स्वाद और गुणवत्ता के लिए पसंद किए जाने वाले भारतीय मसालों पर अमेरिका के स्वास्थ्य विभाग (एफडीए) ने नजरें टेढ़ी कर दी हैं।
विज्ञापन
अमेरिका में फूड प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आने के बाद एफडीए की नजर भारत से आयात किए जाने वाले मसालों पर है, खाना बनाने में जिनका इस्तेमाल अमेरिका काफी आम है।
विज्ञापन
एफडीए को इन मसालों में सल्मोनेला बैक्टीरिया के मौजूद होने की आशंका है, जो कि फूड प्वाइजनिंग की वजह बन रहा है।
इस बैक्टीरिया की मौजूदगी के चलते उसने भारत की करीब 200 कंपनियों को अपनी रेड लिस्ट में डाल दिया है। वर्ष 2009 से 2013 के बीच इन कंपनियों द्वारा भेजे गए मसालों में इस बैक्टीरिया की मौजूदगी पाई गई थी।
विज्ञापन