फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   Indian shares likely to fall led by banks says morgan stanley

आरबीआई की सख्ती बाजार को कर सकती है धराशाई

Thu, 08 Aug 2013 09:21 PM IST
नई दिल्ली/ एजेंसी
नई दिल्ली/ एजेंसी Updated Thu, 08 Aug 2013 09:21 PM IST
विज्ञापन
Indian shares likely to fall led by banks says morgan stanley

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनले ने अपनी एक रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से की जा रही मौद्रिक सख्ती देश के शेयर बाजार को अस्थिरता की स्थित में ले जा सकती है। इसके चलते बाजार में सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आ सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि आरबीआई की मौद्रिक सख्ती भारतीय पूंजी बाजार को ग्लोबल कारकों के प्रति अधिक संवेदनशील बना सकती है। ऐसे माहौल में, जबकि अमेरिका में अर्थव्यवस्था को लेकर उठाए जाने वाले कदम भी भारतीय शेयर बाजार पर काफी गहरा असर डाल सकते हैं।
विज्ञापन


मार्गन स्टेनले का कहना है कि आरबीआई के कदमों का असर अर्थव्यवस्था पर प्रत्यक्ष तौर पर पड़ता है। इसलिए उसके मौजूदा रुख को देखकर लगता है कि इसके चलते शेयर बाजार में बैंकिंग सेक्टर में दबाव के चलते बड़ी गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरावट की इस चेतावनी के साथ ही मार्गन स्टेनले ने चालू वर्ष के लिए शेयर बाजार के स्तर को लेकर अपने पहले के पूर्वानुमानों को भी घटा दिया है। पहले उसने निफ्टी के 5,600 से 6,300 अंक के दायरे में रहने का अनुमान जताया था, जिसे घटाकर उसने 5,200 से 6,000 अंक कर दिया है।


इसी तरह सेंसेक्स के 10 फीसदी गिरकर 17,912 से 16,200 अंक के दायरे में रहने के अनुमान को बदलते हुए उसने इसमें और 10 फीसदी गिरावट आने की बात कही है। रिपोर्ट में सेंसेक्स में मोटे तौर पर 20 से 35 फीसदी तक की गिरावट की संभावना जताई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed