फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indian rupee falls dollar

डॉलर के मुकाबले रुपये में और गिरावट

Tue, 11 Jun 2013 08:52 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 11 Jun 2013 08:52 PM IST
विज्ञापन
indian rupee falls dollar

रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी रहा और मंगलवार को डॉलर के मुकाबले यह कमजोर होकर अब तक के निचले स्तर 59 के करीब 58.98 पर आ गया।

विज्ञापन


हालांकि, बाद में रिजर्व बैंक द्वारा मुद्रा विनिमय बाजार में दखल के बाद रुपये में हल्की रिकवरी हुई। फिर भी यह पिछले सत्र के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 58.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू मुद्रा में जारी अवमूल्यन ने सरकार, बाजार और आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। पिछले कारोबारी सत्र रुपया 58.15 के स्तर पर रहा था।

अंतर बैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा में गिरावट के साथ 58.30 पर कारोबार शुरू हुआ। विदेशी निवेशकों द्वारा सरकारी बांड की बिकी कर मुनाफा वसूली की रिपोर्टों के बीच शेयर बाजारों में गिरावट से रुपये ऐतिहासिक निचले स्तर 58.98 पर लुढ़क आया।
विज्ञापन


हालांकि, रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर तक गिरने के बाद रिजर्व बैंक ने मुद्रा बाजार में हस्तक्षेप किया। इसके अलावा विदेशी बाजारों में डॉलर की नरमी से रुपये को रिकवरी करने में मदद मिली और सत्र में यह 58.24 के उच्च स्तर पर आ गया। बाद में पिछले सत्र की तुलना में 24 पैसे कमजोर होकर 58.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed