फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indian oil loss 961 crore rupee

इंडियन ऑयल को 961 करोड़ का घाटा

Fri, 14 Feb 2014 01:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 01:07 PM IST
विज्ञापन
indian oil loss 961 crore rupee

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) को चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 961 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा। पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी को 3,332 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। कंपनी के चेयरमैन आरएस बुटोला ने बताया कि कंपनी की आय में 0.8 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई और यह 1,17,671.95 करोड़ रुपये रही।

विज्ञापन


ओएनजीसी का लाभ 28%बढ़ा
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का चालू वित्तवर्ष की तीसरी तिमाही में शुद्ध लाभ 28.1 फीसदी बढ़कर 7,126 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 5,563 करोड़ रुपये का लाभ कमाया था।
विज्ञापन


इंसेक्टिसाइड्स इंड. का लाभ बढ़ा
कृषि रसायन और कीटनाशकों का उत्पादक करने वाली कंपनी इंसेक्टिसाइड्स इंडिया लि. (आईआईएल) ने 31 दिसंबर 2013 को समाप्त तिमाही और नौ महीनों के नतीजे जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने गत 31 दिसंबर को समाप्त हुए नौ महीनों के दौरान अपनी बिक्री में बढ़ोतरी के साथ टर्नओवर में 46.44 फीसदी की बढ़त हासिल की है। पिछले वित्त की इसी अवधि में कंपनी का टर्नओवर 497.68 करोड़ रुपये था, जो इस बार बढ़कर 728.85 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed