फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indian farma industry will be in world top ten

टॉप टेन में शामिल होगी इंडियन फर्मा इंडस्ट्री

Tue, 06 Nov 2012 04:39 PM IST
मुंबई/एजेंसी
मुंबई/एजेंसी Updated Tue, 06 Nov 2012 04:39 PM IST
विज्ञापन
indian farma industry will be in world top ten

देश का फर्मा उद्योग वर्ष 2020 तक कारोबार के लिहाज से दुनिया के दस शीर्ष उद्योगों में शुमार हो जाएगा। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और बाजार अध्ययन करने वाली संस्था प्राइज वाटर कूपर की ओर से देश के फर्मा उद्योग पर जारी संयुक्त अध्ययन रिपोर्ट भारतीय फार्मा कंपनियां अगले स्तर के विकास की तैयारी में कहा गया है कि ऐसे समय जबकि इस उद्योग में तरक्की की इतनी गुंजाइश है फार्मा कंपनियों को अपनी भविष्य की रणनीति तय करते समय नियामक हस्तक्षेप के प्रति सजग रहना होगा।

विज्ञापन


बिजनेस के नए मॉडल अपनाने होंगे तथा अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए नये तरीके ईजाद करने होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक वर्ष के दौरान देश में फर्मा उद्योग में नियामक हस्तक्षेप काफी बढ़ा है ऐसे में आगे कंपनियों को अपनी रणनीति बनाते वक्त इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि उनकी नीतियां नियमों के खिलाफ नहीं जाएं।
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक उपचार का बढ़ता बोझ तेज आर्थिक विकास के कारण लोगों की खर्च क्षमता में वृद्धि तथा स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार फार्मा उद्योग के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है। रिपोर्ट में देश के फार्मा उद्योग के विकास के मूल कारणों के साथ ही आगे इसके सामने आने वाली चुनौतियों का विस्तार से उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed