फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Business archives ›   indian economy to grow at 6.4 percent in 2013 says un

'भारत की आर्थिक विकास दर 6.4 फीसदी रहने की उम्मीद'

Thu, 18 Apr 2013 10:45 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो
नई दिल्ली/ब्यूरो Updated Thu, 18 Apr 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
indian economy to grow at 6.4 percent in 2013 says un

ग्लोबल स्तर प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में हो रहे सुधार का असर भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए भी चालू वित्त वर्ष में अच्छा रहने वाला है। संयुक्त राष्ट्र की ताजा रिपोर्ट के अनुसार वित्त वर्ष 2013-14 में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.4 फीसदी की दर से बढ़ोतरी करेगी।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार भारत के अलावा चीन की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा, जिसकी वजह से वह भी आठ फीसदी की विकास दर हासिल कर लेगा। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार एशियाई देशों के साथ-साथ अमेरिकी और दूसरी अर्थव्यवस्थाओं में भी सुधार होगा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को संयुक्त राष्ट्र-ईएससीएपी द्वारा एशिया-प्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं पर जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इस क्षेत्र के देशों की अर्थव्यवस्था में पिछले साल के मुकाबले थोड़ा सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में मांग बढ़ाने के लिए नीतियों को वृहद और समावेशी रूप देना होगा, जिससे कि सभी वर्गों तक सुधार का लाभ पहुंचे।

रिपोर्ट को जारी करते हुए प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के चेयरमैन सी रंगराजन ने कहा कि इन क्षेत्रों के देशों में ऊंची विकास दर के तरीके अपनाकर सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों को पाया जा सकेगा।


रंगराजन इसके पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के बढ़ते चालू खाते के घाटे पर चिंता जता चुके हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार भारत की राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना, बांग्लादेश बैंक द्वारा लाखों लोगों को मुफ्त में बैंकिंग सुविधा देने जैसे कदम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था में तेजी आएगी, जिसका सकारात्मक असर पूरी अर्थव्यवस्था पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed